
India vs England Women Match: स्मृति मंधाना की फिफ्टी, रेणुका सिंह का पंजा फेल... इंग्लैंड ने इस तरह दी करारी शिकस्त
AajTak
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों 11 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली हार है. इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने फिफ्टी जमाई. जबकि रेणुका सिंह ने 5 विकेट लिए...
India vs England Women Match: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 सीजन में भारतीय टीम का विजयरथ रुक गया है. टीम को अपनी पहली हार झेलनी पड़ी है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच शनिवार (18 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 11 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम ने 7 विकेट पर 151 रन बनाए थे. टीम के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने 42 बॉल पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि एमी जोन्स ने 27 बॉल पर 40 रन बनाए. जबकि टीम इंडिया के लिए रेणुका ठाकुर ने 15 रन देकर 5 विकेट झटके.
आखिरी ओवर में नहीं बना सके 31 रन
152 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सकी. टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 41 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ऋचा घोष 34 बॉल पर 47 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहीं, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं.
आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 31 रनों की जरूरत थी. तब कैथरिन सिवर-ब्रंट ने एक नो-बॉल भी डाली थी, लेकिन फ्री-हिट का फायदा भारत को नहीं मिल सका. ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में एक छक्का और 4 चौके जमाकर कुल 19 रन निकाले. इस तरह भारतीय टीम 11 रनों से मैच हार गई.
भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










