
India vs England Live Score 1st ODI: रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की
AajTak
टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया का वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड से वनडे में मुकाबला. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया बढ़त लेने की जद्दोजहद में.
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की है. इंग्लैंड के आक्रमण का आगाज मार्क वुड ने किया. पहले ओवर में एक रन बना. Here are the Playing XIs 👇 #TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/VLK8ZDvQ3K इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने भारत के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. भारत ने क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे में पदार्पण का मौका दिया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है. केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










