
India vs England 5th Test: कोरोना पॉजिटिव रोहित शर्मा की कैसी है तबीयत? तीन साल की बेटी समायरा ने बताया हाल
AajTak
इंग्लैंड दौरे पर एक जुलाई से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में कोरोना पॉजिटिव रोहित शर्मा के बाहर होने की पूरी संभावना है. उनकी बेटी समायरा ने पिता की सेहत का हाल बताया...
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं और यहां कोरोना संक्रमित हो गए हैं. टीम इंडिया को इंग्लिश टीम के खिलाफ एक जुलाई से टेस्ट मैच खेलना है. इसमें रोहित का खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है. फिलहाल, रोहित शर्मा आइसोलेशन में हैं.
रोहित की तबीयत कैसी है? इस पर उनकी तीन साल की बेटी समायरा ने अपडेट दिया है. दरअसल, समायरा का एक वीडियो अपडेट हो रहा है. इसमें फैन्स ने समायरा से उनके पिता रोहित का हाल पूछते हैं, तो तुतलाती हुईं समायरा पिता रोहित का हेल्थ अपडेट बताती हैं.
समायरा ने दिया रोहित का हेल्थ अपडेट
दरअसल, होटल की लॉबी में समायरा अपनी मां रीतिका के साथ जा रही थीं. इसी दौरान एक फैन ने रोहित का हाल पूछा. इस पर समायरा कह रही हैं, 'पापा अपने रूम में सो रहे हैं. वह ऑलमोस्ट कोविड पॉजिटिव हैं. रूम में कोई एक ही व्यक्ति को रहने की परमिशन है.'
#RohitSharma Daughter #samaira Today at #Leicester How cute she is 😍😍 MY FATHER IS TAKING REST IN THE ROOM GOT #covidpositive @ritssajdeh @ImRo45 #ENGvIND @ITGDsports pic.twitter.com/Tbpu0HSUIQ
मयंक अग्रवाल टीम में शामिल

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












