
India Vs England 5th Test: इंग्लैंड को धूल चटाकर रोहित ब्रिगेड ने रचा इतिहास... टेस्ट में 112 साल बाद बना ये महारिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है. भारत ने धर्मशाला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से पराजित किया. धर्मशाला टेस्ट मैच में जीत साथ ही भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
India Vs England 5th Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में पारी और 64 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हैदराबाद टेस्ट मैच में हार मिली थी. मगर फिर रोहित ब्रिगेड ने जोरदार वापसी करते हुए बाकी के चारों मैच जीत लिए.
112 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच में जीत साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते हैं, जो काफी ऐतिहासिक है. टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद बाकी के चारों मैच जीते.
In the air and taken by Jasprit Bumrah! 💪 Kuldeep Yadav with the final wicket 😃 End of the match and series in Dharamsala ⛰️ Scorecard ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/wlOYofabuC
ऐसा सबसे पहले 1897-98 के दौरान हुआ था. तब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. फिर दूसरी बार भी ऑस्ट्रेलिया ने ही यह उपलब्धि दोहराई. इस बार कंगारू टीम ने एशेज सीरीज में ही इंग्लैंड को रौंदा था. यह सीरीज 1901-02 के दौरान खेली गई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह दोनों ही सीरीज अपने ही घर में जीती थीं. इसके बाद इंग्लैंड ने 1911-12 के दौरान सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 4-1 से हराया था.
देखा जाए तो भारतीय टीम की अपने घर पर ये लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत है. भारतीय टीम आखिरी बार कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. उसके बाद से उसने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है. भारत ऐसी पहली टीम है जिसने अपने घर पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीती है. इसके बाद दूसरे नंबर पर कंगारू टीम है जिसने घर में दो मौकों पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









