
India Vs Bharat: नई बुक में दोनों शब्दों का होगा इस्तेमाल, NCERT ने कहा- जो संविधान कहेगा, हम वही मानेंगे
AajTak
NCERT प्रमुख दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि 'भारत बनाम इंडिया' इन शब्दों पर बहस बेकार है, क्योंकि संविधान दोनों को बरकरार रखता है. उन्होंने कहा कि भारत और इंडिया शब्द इंटरचेंजिएबली तरीके (कभी भारत तो कभी इंडिया) से इस्तेमाल किया जाएगा.
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने सिलेबस में कई बदलाव किए हैं. 12वीं क्लास की राजनीतिक विज्ञान (Political Science) की किताब में कई चीजों को हटाया और जोड़ा गया है. 'बाबरी मस्जिद' को 'तीन गुबंद सरचना' लिखा गया है, आजाद पाकिस्तान शब्द को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर से बदल दिया गया है, जम्मू और कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने का भी जिक्र है. हालांकि एनसीईआरटी ने 'इंडिया बनाम भारत' शब्द के इस्तेमाल पर कहा है कि वे दोनों शब्दों को इस्तेमाल करेंगे.
'भारत बनाम इंडिया' इन शब्दों पर बहस बेकार
NCERT प्रमुख दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि 'भारत बनाम इंडिया' इन शब्दों पर बहस बेकार है, क्योंकि संविधान दोनों को बरकरार रखता है. उन्होंने आगे कहा कि एनसीईआरटी को अपनी नई किताबों में ‘भारत’ या ‘इंडिया’ का इस्तेमाल करने से कोई परहेज नहीं है.
जो संविधान कहेगा, हम वही मानेंगे: NCERT
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में सकलानी ने कहा कि अपनी किताबों में हम भारत और इंडिया दोनों शब्द लिखेंगे. जो संविधान कहेगा, हम वही मानेंगे. भारत और इंडिया शब्द इंटरचेंजिएबली तरीके (कभी भारत तो कभी इंडिया) से इस्तेमाल किया जाएगा. हमें दोनों शब्दों से किसी तरह की नापसंदगी नहीं है. हम ये नहीं करेंगे कि या तो इंडिया लिखें या भारत. हम अभी भी दोनों नाम लिख रहे हैं.
जब इंडिया की जगह भारत शब्द इस्तेमाल पर हुई थी बात

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












