
India vs Australia Test: WTC फाइनल में शिकस्त के बाद छलका रोहित का दर्द... इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
AajTak
WTC 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 209 रनों से जीत दर्ज की है. इस हार के बाद कप्तान रोहित का भी दर्द छलका है...
India vs Australia Test WTC Final 2023: भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त मिली. इसी के साथ लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 209 रनों से जीत दर्ज की है.
इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का दर्द भी छलका है. मैच के बाद उन्होंने हार का ठीकरा खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजों के खराब शॉट सेलेक्शन को बताया है. भारतीय टीम ने दो महीने चले IPL के ठीक एक हफ्ते बाद ही यह फाइनल मैच खेला था. इस पर भी रोहित ने निराशा जताई और कहा कि तैयारी के लिए कम से कम 20-25 दिन जरूर होने थे.
WTC फाइनल मैच का हाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम - पहली पारी: 469, दूसरी पारी: 270/8 (घोषित)भारतीय टीम - पहली पारी: 296, दूसरी पारी: 234
The celebrations are on 🎉🇦🇺#WTC23 | #AUSvIND pic.twitter.com/bJrfmiM2Tf
रोहित ने जमकर की स्मिथ और हेड की तारीफ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










