
India Under-19 Team, Aaradhya yadav: पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा खेलने पहुंचा वर्ल्डकप, बताया रोहित से क्या मिले टिप्स?
AajTak
भारतीय टीम में गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आराध्य यादव का भी चयन किया गया है.
इंडियन अंडर-19 टीम अगले महीने होने वाले वर्ल्डकप को लेकर पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए टीम का चयन किया जा चुका है, जिसकी कमान दिल्ली के खिलाड़ी यश ढुल को दी गई है. भारतीय टीम में गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आराध्य यादव का भी चयन किया गया है. आराध्य के पिता अजय यादव दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं. आराध्य मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं.
आराध्य के पिता ने अपने बेटे के चयन पर कहा कि आराध्य को बचपन से क्रिकेट खेलने को लेकर एक जुनून था. यही वजह है कि उन्होंने हर कदम पर उसका सपोर्ट किया. इस सपोर्ट का अहमियत समझते हुए आराध्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आया है. जिसकी वजह से वह आज इस मुकाम पर पहुंच चुका है.
आराध्य फिलहाल टीम के साथ दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं. आजतक से बातचीत में आराध्या कहते हैं कि रोहित शर्मा ने टिप्स देते हुए कहा कि आप विभिन्न जगहों और परिस्थितियों में क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जब आप देश के लिए खेलते हैं तो एकजुट होकर खेलना पड़ता है. ये आपकी जिम्मेदारी है. हां प्रेशर होता है, लेकिन अगर आप प्रेशर को इग्नोर करके खेलते हैं तो आपके कॉन्फिडेंस बिल्डअप होता है, साथ ही आप बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं. अब तक इतने सालों तक जो करते आए हैं, इससे रिजल्ट्स बेहतर आएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










