
India T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री
AajTak
Team India Squad Announcement Live Updates: भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में मौजूदा चैम्पियन है और वो अपने घर पर वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की अनाउसमेंट पर सबकी निगाहें हैं.
Team India Squad Announcement Live, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को किया गया. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं. टीम का उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है.
15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बैटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं. ईशान लगभग 2 साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. ईशान को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर भी मौजूद रहे.
शुभमन गिल को बाहर करना हैरतभरा है क्योंकि वो साउथ अफ्रीका सीरीज तक टीम के उप-कप्तान थे. शुभमन को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे. जितेश शर्मा भी 15 सदस्यीय टीम का पार्ट नहीं हैं. यही स्क्वॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित है. गत चैम्पियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम्स भी हैं.
खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी. भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किए जाएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर).

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









