
ट्रेन के कोच में 22 वर्षीय युवती से रेप, सेना का जवान गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के रांची में एक 22 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि इस घटना को ड्यूटी पर तैनात एक आर्मी के जवान ने अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है.
झारखंड के रांची में एक आर्मी जवान को ड्यूटी के दौरान 22 साल की एक महिला के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे टाटीसिलवाई रेलवे स्टेशन पर हुई, जब महिला रांची के लिए ट्रेन पकड़ने का इंतज़ार कर रही थी.
अधिकारी ने बताया कि 42 साल का जवान उसे ट्रेन के एक खाली कोच में ले गया और कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अधिकारी ने कहा कि आर्मी का जवान एक डिफेंस लॉजिस्टिक्स ट्रेन की सुरक्षा में ड्यूटी पर था. खबर है कि जब उसने यह जुर्म किया तो वह नशे में था.
यह भी पढ़ें: संभल: गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाने वाले 4 दरिंदों को उम्रकैद, 8 साल बाद मिला इंसाफ
आरोपी जवान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सरहा पुलिस स्टेशन इलाके का रहने वाला है और पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था. अधिकारी ने बताया कि युवती की मदद के लिए चीखने की आवाज़ सुनकर रेलवे स्टेशन पर लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया. जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची.
जवान ने पकड़े जाने से पहले भागने की कोशिश की और उसे चोटें आईं. महिला के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी जवान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









