
'दिल्ली में 3 दिन में 1358 वाहनों के चालान काटे, EV रजिस्ट्रेशन भी 1 लाख पार...', पॉल्यूशन पर बोले मंत्री पंकज सिंह
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिल्ली सरकार ने पलटवार किया है. ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़ों के जरिए आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार को घेरा और कहा कि मौजूदा सरकार लॉन्ग टर्म प्लान के साथ प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठा रही है.
दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सख्त इंफोर्समेंट के जरिए प्रदूषण घटाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है. आने वाले समय में EV पॉलिसी बड़ा बदलाव लाएगी.
दिल्ली सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि प्रदूषण को लेकर विपक्ष जो आरोप लगा रहा है, उसके जवाब में हम आंकड़े रखना चाहते हैं. पंकज सिंह ने कहा कि जब पिछले साल आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब दिल्ली में केवल 80 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल रजिस्टर हुए थे. लेकिन मौजूदा सरकार के आने के बाद यह आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो चुका है.
EV रजिस्ट्रेशन बढ़ने की वजह बताई
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जो रियायत और सब्सिडी मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली. इसी वजह से EV को बढ़ावा नहीं मिल सका. उन्होंने कहा कि अब सरकार जनता के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा.
पंकज सिंह ने कहा कि EV पॉलिसी आने के बाद लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आने के लिए जागरूक किया जाएगा और यह पॉलिसी पूरी तरह जनता के हित में बनाई जाएगी.
इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार का फोकस

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









