
अलका लांबा की बढ़ीं मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में तय किए आरोप
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था. जिसमें कांग्रेस नेता अलका लांबा द्वारा सरकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और काम में बाधा भी डाला गया.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए. यह मामला जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है. रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा अलका लांबा के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है.
कांग्रेस नेता अलका लांबा पर सरकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, काम में बाधा डालना, कानूनी आदेश की अवहेलना और सार्वजनिक रास्ता रोकने के आरोप हैं. अलका लांबा पर बीएनएस की धारा 132, 221, 223(a) और 285 के तहत केस चलेगा. रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने अलका लांबा की डिस्चार्ज अर्जी खारिज की है. आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था.
यह भी पढ़ें: अलका लांबा अध्यक्ष, रेखा गुप्ता सचिव... दिल्ली की नई सीएम की 30 साल पुरानी फोटो
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा कि आरोपी को साफ तौर पर पुलिस अधिकारियों को धक्का देते, बैरिकेड फांदते और प्रोटेस्ट करने वालों को रोक का ऑर्डर तोड़ने के लिए उकसाते हुए देखा गया था. यह प्रोटेस्ट सरकारी कर्मचारियों के काम में रुकावट डालने और लोगों की आवाजाही में रुकावट डालने तक बढ़ गया था.
एक डिटेल्ड ऑर्डर में, राउज़ एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने कहा कि रिकॉर्ड पर रखे गए वीडियो फुटेज में पहली नज़र में लांबा प्रदर्शनकारियों को तय प्रोटेस्ट ज़ोन से आगे ले जाते हुए, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालों को धक्का देते हुए और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के सेक्शन 163 के तहत जारी ऑर्डर तोड़ते हुए दिख रही हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









