
सुकमा के डिप्टी SP को 350 KM तक पीछा करने के बाद मारी गई चाकू, रिटायर्ड फौजी और महिला गिरफ्तार
AajTak
दंतेवाड़ा में सुकमा के डिप्टी एसपी (DySP) को 350 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गाड़ी के अंदर चाकू मार दी गई. मामले में पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी मैन व एक महिला को गिरफ्तार किया है.
सुकमा के डिप्टी एसपी (DySP) तोमेश वर्मा पर हुए चौंकाने वाले चाकू हमले में नई जानकारी सामने आई है. जिसमें एक पुराने कोर्ट विवाद और गंभीर आरोपों से जुड़े उलझे हुए बैकग्राउंड का पता चला है. मामले में पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी मैन व एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान दुर्ग जिले के रविशंकर साहू के रूप में हुई है.
सरकारी गाड़ी में मारी गई चाकू
जांचकर्ताओं का कहना है कि साहू ने एक महिला के साथ मिलकर 19 दिसंबर को दंतेवाड़ा में हमला करने से पहले दुर्ग से सुकमा तक लगभग 350 किलोमीटर तक डिप्टी एसपी का पीछा किया था. शुरुआती जांच के अनुसार घटना डिप्टी एसपी की सरकारी गाड़ी के अंदर हुई.
यह भी पढ़ें: सुकमा में 3 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अब बीजापुर में मुठभेड़, दोनों तरफ से भारी फायरिंग
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी और डिप्टी एसपी वर्मा के बीच थोड़ी बातचीत हुई. जिसके बाद रविशंकर साहू ने बंदूक लहराई और ऑफिसर को करीब दो घंटे तक गाड़ी चलाने पर मजबूर किया. जब गाड़ी दंतेवाड़ा में एक TVS शोरूम के पास पहुंची, तो आरोपी ने चाकू निकाला और डिप्टी एसपी पर वार कर दिया. जिससे उनके चेहरे और सिर पर चोटें आईं.
रेप से जुड़े मामले को लेकर किया हमला

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









