
'वो अच्छे प्लेयर, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन जरूरी...', शुभमन गिल को बाहर करने पर बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर
AajTak
शुभमन गिल का इस साल टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. शुभमन लगातार ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उतने रन नहीं बना सके. शुभमन ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में एक अर्धशतक तक नहीं लगाया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को मुंबई में किया गया. चयनकर्ताओं ने कुछ सरप्राइज कॉल लिए. शुभमन गिल से ना सिर्फ टी20 टीम की उप-कप्तानी ले ली गई, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है. शुभमन ने एशिया कप 2025 के जरिए भारत की टी20 टीम में वापसी की थी और उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. हालांकि लगातार खराब फॉर्म उनके लिए भारी पड़ गई.
शुभमन गिल को आउट करने पर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने सफाई दी. अगरकर ने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन ज्यादा जरूरी है. अगरकर ने कहा कि टीम कॉम्बिनेशन दुरुस्त रखने के लिए किसी ना किसी को बाहर बैठना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान की सरप्राइज एंट्री
अजीत अगरकर ने कहा, 'शुभमन उपकप्तान थे, लेकिन अब टीम में नहीं हैं. जब गिल पहले टी20 नहीं खेल रहे थे और टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त थे. उस दौरान कई टी20 मैच टेस्ट से टकरा रहे थे, तब अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया था. निरंतरता की बात आती है, लेकिन असल में हम टीम कॉम्बिनेशन को देख रहे हैं. अगर आपका विकेटकीपर ऊपर बल्लेबाजी करने वाला है, तो हमने सोचा कि आपको ऐसा विकेटकीपर चाहिए जो ओपनिंग कर सके. फिलहाल जितेश वहां थे. शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है. रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है, जो निचले मध्यक्रम में बेहतर विकल्प देते हैं.'
टीम सेलेक्शन आसान नहीं: अगरकर अजीत अगरकर ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट में विकल्पों की कोई कमी नहीं है. अगरकर ने बताया, 'हर किसी की राय अलग हो सकती है. खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होता. हम अब भी मानते हैं कि शुभमन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. फॉर्म में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन टीम संयोजन ज्यादा अहम होता है. किसी ना किसी को बाहर बैठना पड़ता है और इसका मतलब यह नहीं कि खिलाड़ी खराब है.'
शुभमन गिल हालिया समय में चोटों से भी जूझते रहे हैं. पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें गर्दन में मोच आ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने टी20 सीरीज के लिए वापसी की, लेकिन 4, 0 और 28 रन ही बना सके. फिर लखनऊ टी20 से पहले शुभमन को दोबारा चोट लग गई, जिसके कारण वह अहमदाबाद में आयोजित निर्णायक मुकाबले में भी नहीं खेल पाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्हें हल्की चोट (निगल) थी. हालांकि, ऐसा लगता है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण (BCCI) ने टीम चयन से पहले ही उनके भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले लिया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









