
टाइगर को करंट देकर दर्दनाक तरीके से मारा, घर में मिले दांत-नाखून और बालों के गुच्छे… महिला समेत 7 आरोपी शामिल
AajTak
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बाघ की हत्या का मामला सामने आया है. घुई वन इलाके में बाघ का शव मिलने के बाद जांच की गई तो गांव की महिला सरपंच समेत सात लोगों की संलिप्तता सामने आई. आरोपियों ने जानवरों के शिकार के लिए जंगल में बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हुई.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बिजली के तार बिछाकर बाघ की हत्या कर दी गई. इस मामले में महिला सरपंच समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह खुलासा तब हुआ जब जंगल में बाघ का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
एजेंसी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसंबर को सूरजपुर के घुई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भैसमुड़ा गांव के जंगल में एक बाघ का शव मिला था. शव की हालत बेहद खराब थी और उसके कई अंग गायब थे, जिससे शिकार की आशंका हुई. सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान स्निफर डॉग की मदद ली गई. खोजी कुत्ता सीधे भैसमुड़ा गांव की सरपंच सिस्का कुजूर के घर तक पहुंच गया. यहां से बाघ के दो नाखून, बाल और मांस के टुकड़े बरामद किए गए. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वायर और जीआई तार भी मिले, जिनका इस्तेमाल जाल बिछाने में किया गया था. इसके बाद सिस्का कुजूर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए.
यह भी पढ़ें: पीलीभीत: दवा के ओवरडोज से बाघ की मौत, कर चुका था कई लोगों को घायल
वन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सरपंच सिस्का कुजूर, उसके पति दिनेश कुजूर, ईश्वर कुजूर, अभिषेक रोशन बड़ा, मिथलेश सिंह, रामनाथ सिंह और भोला प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से बाघ के दांत, नाखून, बाल, लकड़ी का खूंटा, रस्सी का फंदा और बिजली के तार भी मिले. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जंगल में बिजली का तार बिछाकर जानवरों का शिकार करने के लिए जाल लगाया था, जिसकी चपेट में बाघ आ गया और उसकी मौत हो गई.
सिस्का कुजूर, उसका पति और दो अन्य आरोपी भैसमुड़ा गांव के रहने वाले हैं, जबकि मिथलेश और रामनाथ कैलाशपुर गांव से हैं और भोला प्रसाद बार्टीकला गांव का रहने वाला है. सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी सातों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









