
दिल्ली: जिस नौकर को काम पर रखा, उसी ने घर से चुराए 40 लाख रुपये
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 40 लाख रुपये की चोरी के एक मामले का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाले घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया है.
वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक घर से 40 लाख रुपये कैश चोरी करने के आरोप में एक घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपने मालिक के पिता की देखभाल के लिए एक नौकर रखा था. नौकर ने चोरी से लगभग 15 दिन पहले ही घर में काम करना शुरू किया था.
अधिकारी ने बताया कि चोरी के बारे में 29 नवंबर को शिकायत मिली थी, जिसके बाद 30 नवंबर को BNS के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई थी. जांच के दौरान घर और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की गई. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती फुटेज में ध्रुव घर से खाली हाथ निकलता हुआ दिखा.
यह भी पढ़ें: भिखारियों के वेश में शादी समारोह में घुसते, फिर चोरी कर हो जाते फरार...शातिर चोरों के गैंग का पर्दाफाश
हालांकि, आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की और जांच करने पर पता चला कि बाद में उसे अपने साथियों जतिन और शिवम के साथ घूमते हुए देखा गया था. एक क्लिप में शिवम को काले रंग का बैग ले जाते हुए देखा गया था. पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए थे. दिल्ली में उनके संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए, लेकिन शुरू में उनका पता नहीं चल सका.
बाद में टेक्निकल सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) एनालिसिस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से बाहर यानी कि जम्मू-कश्मीर चले गए हैं. लगातार कोशिशों के बाद ध्रुव और जतिन ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि तीनों ने अक्सर एक ही ट्रैवल एजेंसी का इस्तेमाल एक राज्य से दूसरे राज्य में घूमने के लिए किया था. आगे की पूछताछ में पता चला कि शिवम ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक कैब बुक की थी. इस लीड पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैब ड्राइवर का पता लगाया, जिसने वह जगह बताई जहां शिवम रुका हुआ था.
जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शिवम को हिमाचल प्रदेश के एक होटल से पकड़ लिया. पुलिस ने कहा कि तलाशी में 36.05 लाख रुपये कैश के अलावा चोरी के पैसों से खरीदे गए ब्रांडेड जूते और कपड़े बरामद हुए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









