
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली-NCR में घने कोहरे और खराब AQI से जनजीवन प्रभावित रहा, उड़ानों पर असर पड़ा और एयरपोर्ट पर एक पायलट पर यात्री से मारपीट के आरोप लगे. उधर बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी के जनाजे की तैयारी है, जिसमें मोहम्मद यूनुस शामिल होंगे. खेल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 सीरीज जीती है.
दिल्ली-NCR में आज भी भयंकर कोहरा और खराब एयर क्वालिटी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. कम विजिबिलिटी से उड़ानें प्रभावित रहीं. वहीं एक घटना में दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया, जिससे हंगामा मच गया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में इंकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के जनाजे की तैयारियां जारी हैं, जिसमें अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के शामिल होंगे. खेल जगत में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका को हराकर T20 सीरीज अपने नाम की है. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
दिल्ली-NCR में आज भी भयंकर कोहरा! उड़ानें प्रभावित, AQI में कोई सुधार नहीं... IMD ने दी ये चेतावनी
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला, हालांकि IGI पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है.
जल रहा बांग्लादेश... उस्मान हादी को ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस में दफन करने की तैयारी, जनाजे में मोहम्मद यूनुस भी होंगे शामिल
इंकिलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी का नमाज-ए-जनाजा शनिवार को ढाका स्थित संसद भवन (जतियो संसद भवन) के साउथ प्लाजा में दोपहर 2 बजे अदा किया जाएगा. इस संबंध में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस विंग ने आधिकारिक पुष्टि की है. हादी को बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया जाएगा. जनाजे में अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस भी शामिल होंगे.
दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा, पायलट ने पैसेंजर को 7 साल की बेटी के सामने पीटा, सदमे में आया परिवार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









