
लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर की थी छेड़छाड़, पुलिस ने बाइक टैक्सी वाले को किया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में बाइक टैक्सी से सफर कर रही 26 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ और लूट की घटना सामने आई. इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है. आरोप है कि बाइक चालक लड़की को सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अश्लील हरकतें कीं और चाकू दिखाकर रुपये लूट लिए. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया.
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण इलाके में बाइक टैक्सी चालक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और लूट की वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सिद्धेश परदेशी के रूप में की है, जो सातवीं तक पढ़ा है और बाइक टैक्सी चलाता था.
एजेंसी के मुताबिक, 26 साल की लड़की ने 13 दिसंबर की शाम कल्याण रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक जिम जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी. लेकिन रास्ते में चालक ने तय रास्ते पर ले जाने के बजाय बाइक को सिंडिकेट इलाके की ओर मोड़ दिया और एक जर्जर व सुनसान इमारत के पास ले गया.
जैसे ही लड़की को खतरे का अंदेशा हुआ, उसने बाइक से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसके पैर में चोट भी आई. आरोप है कि इसके बावजूद चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: UP: 6 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने पर मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, पुलिसवालों के कंधों पर लटककर पहुंचा थाने
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने चाकू और एक पेपर स्प्रे दिखाया और कहा कि स्प्रे में एसिड है. उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसका पर्स छीन लिया, जिसमें से करीब एक हजार रुपये थे. इस दौरान लड़की जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी.
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर महात्मा फुले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कस्टडी में ले लिया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









