
कोमा में जिंदगी या सुकूनभरी मौत? 13 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगा हरीश राणा पर फैसला, रुला देगी ये दर्दनाक कहानी
AajTak
हरीश राणा 12 साल से कोमा में है. अब हरीश की जिंदगी और मौत का फैसला 13 जनवरी को देश की सबसे बड़ी अदालत में होगा. क्योंकि परिवार ने ही उसके लिए इच्छामृत्यु की मांग की थी. मेडिकल रिपोर्ट और मां-बाप की आखिरी सहमति पर टिके इस केस की पूरी कहानी.
Harish Rana Euthanasia Case: मौत के इंतजार में एक धीमी और तकलीफदेह जिंदगी या फिर एक सुकून और शांति भरी मौत. दुनिया की किसी भी अदालत के लिए ये फैसला लेना हर फैसले से मुश्किल है. लेकिन हालात अब इस मुश्किल फैसले को और ज्यादा टालने की इजाजत नहीं दे रहे. देश की सबसे बड़ी अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट को 13 जनवरी की दोपहर 3 बजे एक फैसला लेना है. फैसला ये कि मौत की इंतजार में एक तकलीफदेह जिंदगी जी रहे एक नौजवान से उसकी सांसें छीन कर उसे एक सुकून भरी मौत दी जाए या नहीं.
दिल को कचोट देने वाला ये फैसला बेशक लेना सुप्रीम कोर्ट को है. लेकिन उस नौजवान के मां-बाप से पूछकर. इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने 13 जनवरी की दोपहर 3 बजे उस नौजवान के मां बाप से आखिरी बार उनकी मर्जी पूछने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट बुलाया है. मौत की आरजू और मौत के इंतजार पर 13 जनवरी की दोपहर 3 बजे आखिरी मुहर लगने जा रही है.
'उम्रे दराज़ मांग के लाए थे चार दिन दो आरज़ू में कट गए दो इंतज़ार में...' कैसी आरज़ू है ये और कैसा इंतज़ार. आरज़ू है कि मौत आ जाए और मौत है कि इंतज़ार करने को कह रही है. यानी आरज़ू मौत की. इंतज़ार मौत का. एक मां की आरज़ू है कि मौत उसके बेटे को गले लगा ले. इसी आरज़ू के साथ मां आंचल फैलाए अपने बेटे के लिए ऊपर वाले से हर रोज़ मौत मांग रही है. लेकिन ऊपर वाला उसकी सुन ही नहीं रहा है. ऊपर वाले से मायूस होकर वो मां अब अपनी उसी आरजू के साथ अदालत से फरियाद करती है. मगर अदालत भी उस मां की आरज़ू पूरी करने की बजाए उसे इंतज़ार करने को कहती है. इंतजार... मौत का.
12 साल से खामोश है वो और बस उसी आरज़ू और इंतज़ार के बीच इस घर की छत के नीचे ज़िंदगी और मौत के बीच कशमकश जारी है. एक ऐसी कशमकश जिसमें हर रोज़ ज़िंदगी और मौत के बीच जंग होती है और हर रोज़ ज़िंदगी जीत कर भी ये जंग हार जाती है. क्योंकि इस घर में रहने वाले लोग दुआ ज़िंदगी की नहीं मौत की मांगते हैं. ये हरीश है. और छह बाई चार का ये बिस्तर उसकी पूरी दुनिया. इतनी सी दुनिया होने के बावजूद हरीश पिछले 12 बरस से इस छोटी सी दुनिया तक को नहीं देख पाया है. क्य़ोंकि ना वो उठ सकता है. ना चल सकता है, ना करवट बदल सकता है, ना हंस सकता है ना रो सकता है, ना बोल सकता है ना खुद से खा सकता है ना पी सकता है यहां तक कि वो अपने दर्द और तकलीफ का इजहार तक नहीं कर सकता. बस यूं समझ लीजिए कि एक ज़िंदा लाश है. एक ऐसी ज़िंदा लाश जिसकी धड़कन तो है पर ज़िंदगी नहीं.
एक परिवार का बेइंतहा दर्द दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक अपार्टमेंट और उसी अपार्टमेंट की एक मंजिल पर है वो घर. तीन कमरों के उस घर में चार लोग रहते हैं. घर के मुखिया अशोक राणा, उनकी पत्नी निर्मला देवी और छोटा बेटा आशीष. घर के बाकी सभी कमरे आम घरों के कमरे जैसे ही हैं. लेकिन एक कमरा ऐसा है जो इस घर को हर घर से अलग कर देता है. उस कमरे में बिस्तर पर लेटा एक नौजवान. जिसका नाम है हरीश राणा. उम्र यही कोई 32-33 साल. कुछ ना भी कहूं, तो यकीनन इस हाल में हरीश को लेटे देख कर आप बहुत कछ अंदाजा लगा सकते हैं. लेकिन फिर भी आप दर्द की उस इंतेहा का अंदाजा नहीं लगा सकते, जो हरीश के साथ-साथ उसका पूरा परिवार पिछले 12 सालों से सह रहा है.
जिंदा लाश बन चुके हरीश की कहानी कायदे से हम आप जिस दुनिया में रहते हैं, वहां लाशों को घर में रखने की इजाजत नहीं होती. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच की इस जिंदा मुर्दा लाश की कहानी ही कुछ ऐसी है कि ना इसे पूरी तरह जिंदा कहा जा सकता है और ना पूरी तरह मुर्दा. और बस इसी दुनियावी कायदे कानून के चक्कर में इस घर के इस कमरे में हरीश पिछले 12 सालों से इसी तरह बस यूं ही लेटा है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









