
धुआं, स्मॉग और दोहरी नीति... क्या दिल्ली की हवा पर वैश्विक एडवाइजरी डबल स्टैंडर्ड है?
AajTak
दिल्ली की खराब हवा को लेकर सिंगापुर, ब्रिटेन और कनाडा की ट्रैवल एडवाइजरी ने एक बार फिर वैश्विक दोहरे मापदंड की बहस छेड़ दी है. सवाल यह है कि जब इसी तरह का प्रदूषण अन्य वैश्विक शहरों में फैला, तब उन्हें
दिल्ली की वायु गुणवत्ता संकट को लेकर हाल ही में सिंगापुर, ब्रिटेन और कनाडा द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी ने एक गंभीर बहस को जन्म दिया है. इन देशों ने अपने नागरिकों को दिल्ली में "गंभीर" वायु प्रदूषण से सतर्क रहने की सलाह दी. कागज पर यह चेतावनियां स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए थीं, लेकिन व्यवहार में उन्होंने दिल्ली को एक असाधारण रूप से असुरक्षित और टालने योग्य शहर के रूप में पेश किया.
इसमें कोई संदेह नहीं कि दिल्ली की हवा गंभीर संकट में है. आंकड़े डरावने हैं, स्वास्थ्य पर असर वास्तविक है और नीतिगत असफलताएं भी जगजाहिर हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वैश्विक एडवाइजरी हर जगह एक जैसे मानकों पर आधारित हैं, या भारत और खासकर दिल्ली के मामले में कठोर नजरिया अपनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज भी भयंकर कोहरा! 129 उड़ानें रद्द, AQI में कोई सुधार नहीं... IMD ने दी ये चेतावनी
जब लंदन, टोरंटो या सिंगापुर में हवा जहरीली होती है, तब भाषा बदल जाती है. 2023 में कनाडा में रिकॉर्ड तोड़ जंगल की आग से टोरंटो और वैंकूवर जैसे शहर "हैजर्डस" AQI में चले गए. न्यूयॉर्क तक धुएं की चादर छा गई, स्कूल बंद हुए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा को असुरक्षित यात्रा गंतव्य घोषित नहीं किया गया. इसे अस्थायी जलवायु आपदा बताया गया.
लंदन में भी रहा 'वेरी हाई' प्रदूषण लेकिन...
इसी तरह, 2017 से 2023 के बीच लंदन में कई बार "हाई" और "वेरी हाई" प्रदूषण अलर्ट जारी हुए, लेकिन विदेशी सरकारों ने यात्रियों को लंदन न जाने की सलाह नहीं दी. सिंगापुर में भी 2015 और 2019 में इंडोनेशियाई जंगलों की आग से प्रदूषण "खतरनाक" स्तर तक पहुंचा, फिर भी वैश्विक छवि पर कोई आंच नहीं आई.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









