
खून से सना मिला रिटायर्ड शिक्षिका का शव, पास में पड़ा था चाकू… आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
AajTak
केरल के कोच्चि स्थित पोन्नेकारा इलाके में एक रिटायर्ड शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 70 साल की वानजा सी.आर. को उनके ही घर में मृत पाया गया. शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं. इसी के साथ पास में एक चाकू भी मिली है. पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है.
केरल में कोच्चि के पोन्नेकारा इलाके में एक रिटायर्ड शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 70 वर्षीय वानजा सी.आर. को उनके घर में मृत पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. पुलिस अब हत्या और आत्महत्या के एंगल से पड़ताल में जुट गई है.
एजेंसी के अनुसार, घटना के बारे में शुक्रवार शाम करीब 9 बजे पता चला. जब उनकी देखरेख कर रहे बहन के बेटे ने उन्हें घर के अंदर खून में लथपथ पड़ा देखा. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान थे. मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वानजा की कलाई की नस कटी थी, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत आत्महत्या है या हत्या की गई. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: पति बोला- मैंने चुन्नी से गला घोंटा, पत्नी ने टोका- मैं भी तो साथ थी... गाजियाबाद मकान मालकिन हत्याकांड में खौफनाक कबूलनामा
पुलिस ने बताया कि वानजा का एक पेट डॉग भी था, जो आमतौर पर घर के अंदर रहता था, लेकिन घटना के समय वह बाहर सड़कों पर था. पड़ोसी घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, साथ ही फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जायजा लिया है.
एलामककरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वानजा की मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई. वानजा सी.आर. की मौत से परिवार में शोक की लहर है. इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









