
'YouTube–गूगल पेश करें राहुल गांधी के वीडियो रिकॉर्ड', वीर सावरकर मानहानि केस में पुणे कोर्ट का आदेश
AajTak
वीर सावरकर की मानहानि मामले में पुणे की मजिस्ट्रेट अदालत ने यूट्यूब और गूगल को राहुल गांधी से जुड़े वीडियो के रिकॉर्ड पेश करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि ये इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जांच और ट्रायल के लिए जरूरी हैं.
विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े मानहानि मामले में पुणे की मजिस्ट्रेट अदालत ने अहम आदेश देते हुए यूट्यूब और गूगल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े वीडियो के रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है. यह मामला सावरकर के प्रपौत्र (Grand-Nephew) सत्यकी सावरकर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस से जुड़ा है. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जिन इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स को तलब करने की मांग की गई है, वे जांच और ट्रायल के लिए प्रासंगिक और आवश्यक प्रतीत होते हैं. न्याय के हित में अदालत ने निर्देश दिया कि यूट्यूब/गूगल अपने अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से संबंधित रिकॉर्ड अदालत के समक्ष प्रस्तुत करें.
यह आदेश उस यूट्यूब वीडियो से जुड़ा है, जिसका इस्तेमाल सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में किया है. संबंधित वीडियो का शीर्षक है— 'Indians abroad are shining examples of our culture of respect, Interaction with diaspora in London', जिसे 5 मार्च 2023 को राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. सत्यकी सावरकर की ओर से पेश वकील संग्राम कोल्हटकर ने अदालत को बताया कि सबूत के तौर पर दिए गए राहुल गांधी के मानहानिकारक भाषण के वीडियो का सीडी अचानक ब्लैंक निकला, जबकि कुछ अन्य सीडी भी गायब हो गईं.
यह भी पढ़ें: वीडी सावरकर डिफेमेशन केस: कोर्ट ने नहीं दी राहुल गांधी का YouTube वीडियो चलाने की अनुमति
इसके बाद उन्होंने यूट्यूब/गूगल से मूल वीडियो और उससे जुड़ा मेटाडेटा उपलब्ध कराने की मांग की. इसमें वीडियो की अपलोड तारीख और समय, यूआरएल, यूनिक वीडियो आईडी, डिजिटल सिग्नेचर/हैश वैल्यू, सर्वर लॉग्स और बैकअप या आर्काइव्ड कॉपी शामिल हैं. साथ ही रिकॉर्ड को छेड़छाड़-रहित डिजिटल फॉर्मेट में देने की मांग की गई. राहुल गांधी की ओर से पेश वकील मिलिंद पवार ने इन मांगों का विरोध किया. सीडी के गायब होने के मुद्दे पर अदालत ने कहा कि यह दावा सही नहीं है कि सीडी कोर्ट की कस्टडी से गायब हुईं, क्योंकि सीडी की कॉपियां राहुल गांधी को दी गई थीं.
वहीं ब्लैंक सीडी के मामले में भी अदालत ने आगे जांच से इनकार कर दिया. हालांकि अदालत ने सत्यकी सावरकर को दो पेन ड्राइव में राहुल गांधी के कथित बयान के वीडियो साक्ष्य के रूप में दाखिल करने की अनुमति दे दी है. अगली सुनवाई 31 दिसंबर को होगी, जिसमें ये वीडियो अदालत में चलाए जाएंगे. एक पेन ड्राइव आरोपी को दी जाएगी और दूसरी कोर्ट की कस्टडी में साक्ष्य के तौर पर रखी जाएगी. यह मामला राहुल गांधी के वीर सावरकर पर की गई कथित मानहानिकारक टिप्पणियों से जुड़ा है, जो राजनीतिक विवाद का विषय बना हुआ है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









