
दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा, पायलट ने पैसेंजर को 7 साल की बेटी के सामने पीटा, सदमे में आया परिवार
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है. यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट पर हमला करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि घटना के दौरान वो अपने परिवार और छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था. मामला सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
दिल्ली एअरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंकित दीवान नाम के यात्री ने दावा किया है कि उनके साथ पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उन पर शारीरिक हमला भी किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है. पीड़ित यात्री का कहना है कि इस घटना ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी और उनका परिवार, खासकर उनकी 7 साल की बेटी अब भी सदमे में है.
यात्री ने दावा किया है कि पायलट ने उसके साथ मारपीट की. 7 साल की बेटी के सामने पीटा गया. इस वारदात के बाद से बेटी सदमे में है. इस घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी किया और खेद जताया है. इसके साथ ही आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया.
पीड़ित यात्री ने क्या आरोप लगाया?
यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए उस लाइन में जाने के लिए कहा गया, जिसका इस्तेमाल स्टाफ करता है क्योंकि हमारे साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक रहा था. जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप अनपढ़ हैं और क्या ये साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री स्टाफ के लिए है.
इसके बाद कहासुनी हो गई और पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मुझे खून निकल आया. पायलट की शर्ट पर लगा खून भी मेरा ही है. मेरी छुट्टियां खराब हो गईं. मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को बेरहमी से पिटते हुए देखा. वो अभी भी सदमे में है और डरी हुई है.
एअर इंडिया ने क्या कहा...

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









