खंडहर हो गया ढाका का '32 धानमंडी' एड्रेस, क्या बंगबंधु की यादें खत्म होंगी?
AajTak
'32 धानमंडी' ढाका के किसी आम घर या पते का नाम नहीं है. ये बांग्लादेश के जीते-जागते इतिहास का नाम है, जिसके पन्ने बार बार पढ़े गए. कई बार इसे मिटाने की कोशिश भी हुई. लेकिन, क्या ऐसा संभव है? बांग्लादेश की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान का यह घर हाल ही में कई बार हमले का शिकार हुआ है.
ये 32 धानमंडी है. कोई साधारण मकान नहीं, बल्कि बांग्लादेश के इतिहास का वह पन्ना है जो बार-बार फाड़ा गया. फिर भी पढ़ा जाता रहा. ढाका के दिल में खड़ा यह घर ईंट-पत्थर से बना जरूर है, लेकिन इसकी दीवारों में बांग्लादेश की धड़कनें बसती हैं. जिसने इसे देखा, उसने राजनीति को किताबों में नहीं, जिंदगी में चलते हुए देखा.
यहीं शेख मुजीबुर्रहमान रहा करते थे. सुबह की हलचल, नेताओं की आवाजाही, देर रात तक जलती बत्तियां. सब कुछ इस घर ने देखा. 1960 का दशक आते-आते ये 32 धानमंडी पूर्वी पाकिस्तान की राजनीति का केंद्र बन चुका था. मोहम्मद अली जिन्ना ने जब ढाका में एलान किया कि उर्दू ही पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान की एकमात्र आधिकारिक भाषा होगी तो 32 धानमंडी से आवाज आई कि 'ऐसा नहीं हो सकता'. शेख मुजीबुर्रहमान की अवामी लीग के आंदोलन की योजनाएं, बंगाली भाषा के सम्मान की लड़ाई, छात्र नेताओं की बेचैनी, और जनता की उम्मीदें, सब यहीं आकार लेती थीं. बाहर से यह एक साधारण आवास लगता था, भीतर यह एक राष्ट्र का ड्राफ्ट तैयार कर रहा था.
1971 का मार्च इस घर के लिए निर्णायक साबित हुआ. 7 मार्च के ऐतिहासिक भाषण से पहले की बेचैनी, रणनीतियों की गूंज, और 25 मार्च की काली रात, सब कुछ इसी छत ने झेला. ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ शुरू होते ही तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के सैनिक आए, और शेख मुजीबुर्रहमान यहीं से गिरफ्तार किए गए. उस रात यह घर समझ गया था कि अब पीछे लौटने का रास्ता नहीं. आजादी का रास्ता खून से होकर जाएगा, और उसकी गवाही इसे ही देनी होगी.
आजादी के बाद 1972 से 1975 तक, यही 32 धानमंडी नए बांग्लादेश की उम्मीदों का घर बना. संविधान, पुनर्निर्माण, विदेश नीति, देश के बड़े फैसले इसी पते से निकलते थे. शेख मुजीबुर्रहमान 'बंगबंधु' कहलाए. राष्ट्रपिता की तरह. लेकिन इस घर ने उन्हें परिवार के बीच इंसान की तरह भी देखा. बच्चों की हंसी, घरेलू बातचीत के बीच यह किसी आम परिवार के आशियाने की तरह भी रहा. सादगी सत्ता के शोर के बीच यह घर मानवीय बना रहा. यहीं पर मुजीब अपनी बेगम फजीलतुन्निसा, बेटे कमाल, जमाल और रसेल, बेटियों हसीना और रेहाना के साथ रहते थे.
फिर आई 15 अगस्त 1975 की वह रात, जिसने इस पते को हमेशा के लिए बदल दिया. गोलियों की आवाजें, चीखें, भागते कदम और फिर सन्नाटा. इसी घर में शेख मुजीबुर्रहमान और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या कर दी गई. यह सिर्फ एक राजनीतिक हत्या नहीं थी. यह बांग्लादेश की आत्मा पर हमला था. उस रात 32 धानमंडी केवल मकान नहीं रहा, वह शोक बन गया. उसके बाद ताले लगे, खामोशी छाई, और इतिहास को जैसे कोठरी में बंद कर दिया गया.
सालों बाद बांग्लादेश में समय बदला. शेख मुजीबुर्रहमान की एकमात्र सलामत बची बेटी शेख हसीना के हाथ सत्ता आई. और यह घर फिर खुला. बंगबंधु स्मृति संग्रहालय का रूप लेकर. लोग आए, बच्चों ने किताबों से बाहर इतिहास को अपनी आंखों से देखा. तस्वीरें, दस्तावेज, यादें, सब सहेजे गए. लगा कि शायद अब यह घर केवल स्मृति रहेगा, निशाना नहीं.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










