
दिल्ली-NCR में आज भी भयंकर कोहरा! उड़ानें प्रभावित, AQI में कोई सुधार नहीं... IMD ने दी ये चेतावनी
AajTak
दिल्ली में शनिवार तड़के घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़कों और हवाई यातायात पर असर पड़ा. IGI एयरपोर्ट पर लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किए गए, जबकि मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिनभर खराब हालात बने रहने की चेतावनी दी.
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. तड़के से ही शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है.
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया कि सुबह से ही लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर (LVP) लागू कर दिए गए हैं. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने सुबह 6:10 बजे जारी एडवाइजरी में यात्रियों को संभावित देरी को लेकर सतर्क किया और एयरपोर्ट आने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में GRAP-IV का नहीं दिखा कोई असर, दिसंबर की हवा 8 साल में सबसे खराब
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिनभर घना कोहरा छाए रहने और मौसम की स्थिति खराब बने रहने की संभावना है. सड़कों पर कई जगहों से सामने आए विजिबिलिटी में वाहन चालकों को धीमी रफ्तार में गाड़ियों को चलाते देखा गया.
दिल्ली में आज का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली की हवा बेहद खराब से खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई. सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण ITO इलाके में AQI 429 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है. इसके अलावा विवेक विहार (425), आनंद विहार (423), जहांगीरपुरी (420), नेहरू नगर (418) और वजीरपुर (417) जैसे इलाकों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









