India Playing XI 5th T20I: ईशान-अक्षर IN... संजू को भी मौका, तिरुवनंतपुरम T20 में कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर?
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होना है. भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त पर है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम कई परिवर्तन प्लेइंग 11 में कर सकती है.
India Playing 11 IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी T20I शनिवार (31 मई) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 पर होना है.
वाइजैग (विशाखापत्तनम) में 50 रन की करारी हार के बावजूद टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. यह मुकाबला भारत का वर्ल्ड कप से पहले आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. संजू सैमसन अपने इंडिया करियर में पहली बार अपने होम ग्राउंड पर खेलने वाले हैं.
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉 🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk
वाइजैग में प्रयोग के तौर पर उतरी छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाज वाली रणनीति सफल नहीं रही, लेकिन कुलदीप यादव और संजू सैमसन की लय में वापसी भारत के लिए राहत की खबर रही. वहीं अभिषेक शर्मा गोल्डन डक के बावजूद अपने आक्रामक टेम्पलेट पर कायम रहे, जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव का पूरा समर्थन मिला.
भारत का विनिंग परसेंटेज इस वर्ल्ड कप साइकल में 80 फीसदी है, जो ऑस्ट्रेलिया से 10 अंक ज्यादा है. टीम प्रबंधन इस मुकाबले ईशान किशन और अक्षर पटेल की वापसी संभव है. 4 मैच लगातार खेले हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है.
टीम इंडिया के बल्लेबाजी को सितांशु कोटक ने मैच के एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग 11 को लेकर इस बात के संकेत दिए थे. वहीं श्रेयस अय्यर को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












