
India ODI Team: वनडे में टीम इंडिया का कौन होगा उपकप्तान? रोहित को मिलेगा इस धुरंधर का साथ!
AajTak
लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा है. टेस्ट में रोहित शर्मा के उपकप्तानी सौंपी गई है. वनडे में रोहित अभी तक उपकप्तान थे, लेकिन अब उनके कप्तानी में प्रमोशन के बाद टीम इंडिया को एक नया उपकप्तान खोजना है.
विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद बीसीसीआई ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वनडे टीम की कमान सौंपी है. साथ ही सेलेक्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट टीम का ऐलान भी कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










