
IND vs SA T20 World Cup: केएल राहुल का फ्लॉप शो, फील्डर्स की लापरवाही, इन वजहों से अफ्रीका से हारी टीम इंडिया
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में जहां भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए. वहीं इंडियन टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग भी उतनी अच्छी नहीं रही. भारत अब अपने अगले मुकाबले में दो नवंबर को बांग्लादेश का सामना करेगा.
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा है. रविवार (30 अक्टूबर) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट से हरा दिया. इस हार के चलते अब रोहित ब्रिगेड ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर फिसल गई है. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में दो नवंबर को बांग्लादेश का सामना करने जा रही है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले दो मैचों की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखा. जहां बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखाई दिए. वहीं गेंदबाजी और फील्डिंग भी भारतीय टीम की अच्छी नहीं रही. आइए जानते हैं उन खास वजहों के बारे में जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा.
केएल राहुल का फ्लॉप शो: उप-कप्तान केएल राहुल एक बार फिर से नाकाम रहे और 14 बॉल खेलकर महज नौ रन बना सके. राहुल को लुंगी एनगिडी ने स्लिप में एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया. केएल राहुल पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. पाकिस्तान के खिलाफ राहुल महज चार रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. वहीं नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें पॉल वैन मीकेरन ने 9 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था. यानी कि राहुल अबतक तीन मैचों में महज 22 रन बना पाए हैं.
क्लिक करें- ‘टी-20 का सबसे बड़ा फ्रॉड…’, केएल राहुल पर आगबबूला हुए फैन्स
कोहली-रोहित भी फेल: भारतीय टीम के लिए पिछले दो मुकाबलों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारियां खेली थीं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग कोहली महज 12 रन बना पाए. कोहली को लुंगी एनगिडी ने चलता किया. उधर कप्तान रोहित शर्मा भी महज 15 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का ही शिकार बने. यदि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कोई एक बड़ी पारी खेल देता तो भारत अच्छे स्कोर तक पहुंच सकती था. कोहली-रोहित के अलावा हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा जैसे प्लेयर्स भी कुछ खास नहीं कर पाए.
फील्डिंग रही काफी लचर: टीम इंडिया की फील्डिंग इस मैच में काफी औसत नजर आई जिसकी कल्पना कोई भारतीय फैन नहीं कर सकता. विराट कोहली ने 12वें ओवर में एडेन मार्करम का एक आसान-सा कैच बाउंड्री पर टपका दिया था. फिर कप्तान रोहित शर्मा ने पारी के 13वें ओवर में मार्करम को रनआउट करने का मौका गंवाया. मार्करम ने इन जीवनदानों का खूब फायदा उठाया और शानदार 52 रन बनाकर अफ्रीकी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की. इसके अलावा भी भारतीय फील्डर्स कुछ मौकों पर रन बचा सकते थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










