
IND vs AUS, T20 World Cup 2024: भारत से हारकर ऑस्ट्रेलिया होगा वर्ल्ड कप से बाहर? काफी दिलचस्प है ग्रुप-1 का सेमीफाइनल समीकरण
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने पर वह आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. दूसरी ओर अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से हार जाता है, तो उसे बांग्लादेश के सहारे की जरूरत होगी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर 8 में आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 24 जून (सोमवार) को ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारत आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है, लेकिन अंतिम चार में पहुंचने के काफी करीब है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, साथ ही ग्रुप-1 में उसका शीर्ष स्थान भी पक्का हो जाएगा.
कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्रुप-1 का समीकरण काफी दिलचस्प हो चला है. इस ग्रुप से चारों टीमें अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. हालांकि इन चार में से दो ही टीमों को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा. ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. जानते हैं गुप-1 का ताजा समीकरण...
Who will England and South Africa face in the Men's #T20WorldCup 2024 semi-finals?https://t.co/jbd3rmSeKL
भारत: टीम इंडिया की स्थिति काफी स्ट्रॉन्ग है और यदि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम अंतर से हारती भी है तो भी उस पर खास असर नहीं पड़ेगा. भारत यदि टॉप पर रहता है तो वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगा. वहीं दूसरे स्थान पर रहने पर उसकी टक्कर साउथ अफ्रीका से होगी. भारत को अपना सेमीफाइनल मैच 27 जून को गुयाना में खेलना होगा. यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच धुलता है तो भी भारत टॉप पर फिनिश करेगा.
भारतीय टीम तभी बाहर हो सकती है जब उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार मिले और अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर जीत जाए. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान नेट रनरेट के आधार पर भारत से आगे निकल सकते हैं. यदि ऑस्ट्रेलिया भारत को कम से कम 31 रनों से हराता है, तो अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. भारत का नेट रनरेट फिलहाल +2.425 है.
ऑस्ट्रेलिया: अफगानिस्तान के हाथों मिली चौंकाने वाली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली है. अगर वह भारत से हार जाता है तो उसे बांग्लादेश के सहारे की जरूरत होगी. ऐसे में यदि बांग्लादेश अफगानिस्तान को हरा देगा तो तीन टीमों के दो-दो अंक होंगे और नेट रनरेट के आधार पर फैसला होगा. यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला धुल जाता है तो भी ऑस्ट्रेलिया पर खतरा बरकरार रहेगा. ऐसे में अफगानिस्तान के पास बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जाने का मौका रहेगा. ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट फिलहाल +0.223 है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









