
Ind vs Aus Ahmedabad Test: शुभमन गिल के सिक्स पर जमकर हुआ ड्रामा, काफी देर तक रुका रहा खेल, Video
AajTak
अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के अंत में जमकर ड्रामा देखने को मिला. नाथन लायन की एक गेंद को भारतीय बल्लेबाज गिल ने मिड-ऑन के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया. गिल के इस शॉट के चलते गेंद साइट स्क्रीन के पास एक सीट के कोने में जाकर फंस गई. इसके बाद काफी देर तक खेल रूका रहा,
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है और वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. यदि भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट मैच जीत लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी.
गिल के छक्का लगाने के बाद हुआ ड्रामा
मुकाबले के दूसरे दिन के खेल के अंत में जमकर ड्रामा देखने को मिला. यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 10वें और दिन के आखिरी ओवर में हुआ. उस ओवर में नाथन लायन की दूसरी गेंद को गिल ने मिड-ऑन के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया. गिल का शॉट इतना पावरपुल था कि गेंद साइट स्क्रीन के पास एक सीट के कोने में जाकर फंस गई.
He's found the ball! pic.twitter.com/mmX44918mp
कुछ देर तक मैच से वहां मौजूद लोगों ने गेंद खोजने का प्रयास किया, लेकिन गेंद नहीं मिलने के बाद चौथे अंपयार गेंदों का सेट लेकर मैदान पर आते हैं. नतीजतन मैदानी अंपायर ने नई गेंद से खेल शुरू करने का फैसला कर ही लिया था, लेकिन ठीक इसी बीच एक दर्शक को वह गेंद आखिरकार मिल जाती है और वह बॉल को मैदान में फेंक देता है. फिर अंपायर 9.2 ओवर पुरानी गेंद से ही खेल शुरू करने का फैसला लेते हैं. इस पूरे ड्रामे के चलते काफी देर तक खेल रुका रहा.
A crowd boy help Australia to find the ball.#INDvAUS #INDvsAUS #ShubmanGill #AUSvIND pic.twitter.com/1GufksrXRC

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









