
ICC World Cup 2023 Venues Controversy: नहीं थम रहा वर्ल्ड कप वेन्यू पर बवाल... अब पंजाब के खेल मंत्री ने BCCI से पूछे तीखे सवाल
AajTak
ICC ने भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच 12 वेन्यू (प्रैक्टिस मैच समेत) पर होगा. वर्ल्ड कप में इस बार मोहाली, रांची और नागपुर समेत कुछ बड़े स्टेडियम को मैचों की मेजबानी नहीं मिली है. इस कारण पंजाब समेत कुछ राज्य सरकारें नाराज दिख रही हैं.
ICC World Cup 2023 Venues Controversy: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. 5 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच 46 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल समेत कुल 48 मैच होंगे. सभी मुकाबले 12 वेन्यू (प्रैक्टिस मैच समेत) पर खेले जाएंगे.
वर्ल्ड कप के सभी मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में होने हैं. जबकि हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जाएंगे.
पंजाब के खेल मंत्री ने बीसीसीआई को लिखा पत्र
मगर इन सभी वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा बवाल भी हो रहा है. दरअसल, जिन स्टेडियम को वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी नहीं मिली है, वहां की राज्य सरकारों को इसका बुरा लग रहा है. खासकर पंजाब सरकार कई बार विरोध जता चुकी है. अब पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी अपनी नाराजगी जताई है.
गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बोर्ड के सचिव जय शाह को पत्र लिखा है. मीत हेयर ने पूछा कि आखिर ICC के वो कौन से नियम थे, जिसके तहत मोहाली में मैच नहीं कराया जा रहा है?
Proud moment for India! Hosting the ICC Men's Cricket World Cup for the fourth time is an incredible honor. With 12 cities as the backdrop, we'll showcase our rich diversity and world-class cricketing infrastructure. Get ready for an unforgettable tournament! #CWC2023 @ICC @BCCI pic.twitter.com/76VFuuvpcK

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









