
ICC Women's T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का आगाज आज, पाकिस्तान से इस दिन होगी भिड़ंत, देखें फुल शेड्यूल
AajTak
आईसीसी महिला टी20 कप का आगाज हो गया है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच आज (4 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ है. वहीं पाकिस्तान से भिड़ंत 6 अक्टूबर को होनी है.
ICC महिला T20 विश्व कप 2024 का आगाज हो गया है. बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस बड़े टूर्नामेंट बांग्लादेश से यूएई में ट्रांसफर किया गया. भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज आज (4 अक्टूबर) करेगी. शुरुआती मैच में उसका सामना न्यूजीलैंड टीम से है. भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा.
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज से इतर भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि वह पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट जीतने की फेवरेट टीम मानी जा रही है.
वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में बांग्लादेश का सामना टूर्नामेंट की नई टीम स्कॉटलैंड से हुआ. ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित कुल दस टीमें नौवें महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं. 18 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे और 20 अक्टूबर को फाइनल होगा, जिसके बाद टीम नई टी20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम मिलेगी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप की पहली विजेता टीम इंग्लैंड बनी थी, जिसने 2009 में यह खिताब जीता था. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था. भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में आया था, तब वह फाइनल में पहुंची थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों से रौंदा था.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024
ग्रुप ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका ग्रुप बी: बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










