
ICC Men's T20I Cricketer of the Year: ICC Awards 2021 का ऐलान, पाकिस्तान का स्टार बना T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
AajTak
रविवार को आईसीसी ने टी-20 मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के विजेता का नाम बताया. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान इस बार मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (टी-20) बने हैं.
ICC Men's T20I Cricketer of the Year: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2021 के लिए अवॉर्ड्स (ICC Awards 2021) का ऐलान कर दिया है. रविवार को आईसीसी ने टी-20 मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के विजेता का नाम बताया. पाकिस्तान (Pakistan) के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इस बार मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (टी-20) बने हैं. साल 2021 में मोहम्मद रिजवान ने हर जगह रन बनाए, कोई द्विपक्षीय सीरीज़ हो या फिर टी-20 वर्ल्डकप का टूर्नामेंट. मोहम्मद रिजवान ने कुल 29 मैच खेलते हुए 1326 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 73.66 का रहा. Sheer Consistency, indomitable spirit and some breathtaking knocks 🔥 2021 was memorable for Mohammad Rizwan 👊 More 👉 https://t.co/9guq9xKOod pic.twitter.com/6VZo7aaRIA

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










