भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल, जान लीजिए ICC का हर नियम... क्या रिजर्व डे भी है?
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल है. उससे पहले बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है. ऐसे में अगर सेमीफाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा?
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में है. यहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. वहीं दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच है.
ऐसे में तमाम क्रिकेट फैन्स के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर ये दोनों मुकाबले बारिश की वजह से धुलते हैं तो क्या होगा. वेस्टइंडीज को सुपर 8 के अहम मुकाबले में हराकर भारतीय टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अब फाइनल का टिकट पक्का करना चाहती है.
इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 ग्रुप में दमदार प्रदर्शन किया और तीनों मुकाबले जीतकर टॉप स्थान हासिल किया. दूसरी ओर भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा. टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
अगर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक रिजर्व डे रखा है. अगर मैच में देरी होती है, तो अधिकारियों के पास गुरुवार को एक्स्ट्रा 90 मिनट और शुक्रवार को 120 मिनट का समय होगा ताकि कम से कम 5 ओवर का मैच हो सके. अगर मैच रद्द हो जाता है, तो नतीजा सुपर 8 पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किया जाएगा.
𝗦𝗼𝗹𝗶𝗱𝗮𝗿𝗶𝘁𝘆 𝗮𝗻𝗱 𝗣𝗼𝘀𝗶𝘁𝗶𝘃𝗶𝘁𝘆 Episode 6 of 𝗧𝗵𝗲 𝗦𝗽𝗲𝗲𝗰𝗵, ft. Head Coach Gautam Gambhir#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @GautamGambhirhttps://t.co/MDZ5IoNK12 pic.twitter.com/9AJCRVQlsM
पहले दिन पूरा कराने की कोशिश आईसीसी नियम 13.6 और 13.7 के तहत मैच 20-20 ओवर का होगा. अगर खेल के दौरान बारिश या रुकावट आती है तो अंपायर उपलब्ध अतिरिक्त समय का इस्तेमाल करेंगे और जरूरत पड़ी तो ओवर घटाए जाएंगे, ताकि उसी दिन नतीजा निकाला जा सके. सेमीफाइनल के तय दिन 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












