
IAC Vikrant में लगे दुनिया के सबसे घातक हथियार, दुश्मन की हालत कर देंगे पस्त
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर IAC Vikrant की भारतीय नौसेना कमीशनिंग कर दी है. इस विमानवाहक पोत के आने से देश की समुद्री सीमाएं सुरक्षित हो जाएंगी. लेकिन जानना ये जरूरी है यह सीमाओं की सुरक्षा किन हथियारों से करेगा.
भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत (First Indigenous Aircraft Carrier) आईएसी विक्रांत (IAC Vikrant) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नौसेना को सौंपेंगे. इसके आते ही देश की समुद्री सीमाएं सुरक्षित हो जाएंगी. दुश्मन समुद्र की तरफ से किसी भी हरकत को करने से पहले एक बार सोचेंगे. क्योंकि भारतीय नौसेना का 'महाबली' पोत उनके सामने खड़ा है.
सीमाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि हमारे पास हथियार हों. उनकी ताकत और रेंज अच्छी हो. आईएसी विक्रांत (IAC Vikrant) पर ऐसे कौन से हथियार लगे हैं जो उसकी और देश की सुरक्षा करेंगे. तो पहले हम जानते हैं कि इस एयरक्राफ्ट करियर पर किस तरह के हथियार लगाए गए हैं.
बराक-8 मिसाइल (Barak-8 Missile)
आईएसी विक्रांत (IAC Vikrant) पर 32 सेल्स हैं, जो वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम (VLS) पर काम करती हैं. यानी चार मिसाइलों के आठ सेल्स. इनमें से 32 बराक-8 मिसाइलें (Barak-8 Missiles) निकलेंगी. ये सतह से हवा में (Surface to Air) मार करने वाली मिसाइलें हैं. जो आधा किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक हमला या बचाव के लिए दागी जा सकती हैं. इसका वजन 275 KG है. लंबाई 4.5 मीटर है. इसपर 60 KG का वॉरहेड लगा सकते हैं. डेटोनेशन सिस्टम हार्ड टू किल है. यानी गिरा तो दुश्मन पूरी तरह से बर्बाद. यह मिसाइल बिना धुएं के उड़ती है. इसलिए आकाश में दिखती नहीं. यह 2469 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन की ओर बढ़ती है.
ओटोब्रेडा कैनन (Otobreda Cannon)
आईएसी विक्रांत (IAC Vikrant) पर चार ओटोब्रेडा (Otobreda) 76 mm के ड्यूल पर्पज कैनन लगाए गए हैं. एक कैनन का वजन 7.5 टन होता है. इसकी बैरल की 186 इंच की होती है. इसे रिमोट कंट्रोल से चलाया जा सकता है. यह 76.2 मिलिमीटर कैलिबर वाली तोप है. जो माइनस 15 डिग्री से लेकर 85 डिग्री एंगल तक अपने बैरल क घुमा कर हमला कर सकती है. यह 360 डिग्री घूमकर दुश्मन के विमान, हेलिकॉप्टर, फाइटर जेट या युद्धपोत पर फायरिंग कर सकती है. कॉम्पैक्ट मोड पर यह 85 राउंड प्रति मिनट की दर से फायरिंग करती है. सुपर रैपिड मोड में 120 राउंड प्रति मिनट की दर से फायरिंग करती है. इसमें से निकलने वाले गोले 915 मीटर प्रति सेकेंड की गति से आगे बढ़ते हैं. इसकी रेंज 16 से 20 किलोमीटर तक होती है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








