
Humane AI Pin का ऑर्डर शुरू, ये खत्म कर देगा स्मार्टफोन को? यहां जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Humane AI Pin का प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है. इसकी शिपिंग मार्च से शुरू होगी. इस Humane AI Pin में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं. साथ ही इसके डेवलपर का कहना है कि यह स्मार्टफोन को रिप्लेस करने की काबिलियत रखता है. इसकी कीमत 699 अमेरिकी डॉलर है. आइए इसके फीचर्स और काम करने के तरीके बारे में जानते हैं.
Humane AI Pin एक स्मार्ट डिवाइस है, जो AI की खूबियों के साथ आता है. इसके डेवलपर का दावा है कि ये भविष्य में स्मार्टफोन को रिप्लेस करने की काबिलियत रखता है. इसमें रियल टाइम वॉयस ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स हैं. अब इस AI Pin का प्री-ऑर्डर शुरू हो रहा है, जिसकी जानकारी X प्लेटफॉर्म के जरिए की है.
X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के मुताबिक, मार्च 2024 पर इसकी शिपिंग शुरू हो जाएगी. पोस्ट के मुताबिक, यह दुनिया का पहला AI पावर वाला Wearable Computer दिया गया है. पोस्ट के मुताबिक, स्टार्टअप ने कहा 'हम सभी ऑर्डर को शिप करेंगे, जिनके ऑर्डर मिलेंगे'. जिनके ऑर्डर पहले होंगे, उन्हें पहले शिप किया जाएगा. कीमत और फीचर्स को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है. बताते चलें कि इस पिन के स्टार्टअप Humane के फाउंडर Apple के पूर्व कर्मचारी Bethany Bongiorno और Imran Chaudhri हैं.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp ने साल 2023 में लॉन्च किए ये कमाल के फीचर्स, मैसेज एडिट से लेकर चैट लॉक तक, देखें लिस्ट
Humane AI Pin की कीमत 699 अमेरिकी डॉलर है. इसके लिए 24 अमेरिकी डॉलर मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसमें सेल्यूलर डेटा और फोन नंबर शामिल होगा. यह डिवाइस तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो Eclipse (Black), Lunar (White with polished chrome) और Equinox (Black with polished chrome) है. पहले वेरिएंट की कीमत 699 अमेरिकी डॉलर है, अन्य दो वेरिएंट की कीमत 799 अमेरिकी डॉलर है.
Humane AI Pin एक वियरेबल डिवाइस है, जो AI सपोर्ट के साथ आता है. इसमें Snapdragon चिपसेट का यूज़ किया जाता है. इसमें डिस्प्ले की जगह एक प्रोजेक्टर का यूज़ किया है. जो हाथ के सरफेस पर डिटेल्स को दिखा सकता है. इसके अलावा दूसरे सरफेस का भी यूज़ कर सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से लेकर Hotel के रूम तक, कहां छिपे हो सकते हैं हिडन कैमरे?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










