
Hoosain Ayob dies: भारतीय मूल के क्रिकेटर हुसैन अयूब का साउथ अफ्रीका में निधन
AajTak
पूर्व तेज गेंदबाज हुसैन अयूब को किडनी की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अयूब ने पर्सनली और प्रोफेशनली लाइफ में काफी कठिनाइयां झेली हैं...
क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज हुसैन अयूब का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. हुसैन अयूब भारतीय मूल के थे. वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे. अयूब ने शनिवार सुबह ही अस्पताल में आखिरी सांस ली.
अयूब ने अपने करियर में कभी भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. यानी वह साउथ अफ्रीकी नेशनल टीम में नहीं खेले. इसके बावजूद उन्हें साउथ अफ्रीका में इंटरनेशनली तौर पर महान खिलाड़ी का तमगा हासिल है.
अपने जीवन में काफी कठिनाइयां झेलीं
किडनी की बीमारी के चलते अयूब को पोर्ट एलिजाबेथ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह ही परिवार की मौजूदगी में सभी से मिलने के दौरान ही उनका निधन हो गया. तेज गेंदबाज अयूब ने पर्सनली और प्रोफेशनली लाइफ में काफी कठिनाइयां झेली हैं. इसको लेकर उन्होंने 2020 में एक किताब 'Crossing Boundaries' भी लॉन्च की थी.
अयूब ने 17 मैच में 53 विकेट झटके थे
वेस्टइंडीज के लीजेंड क्रिकेटर क्लाइव लॉयड (Clive Lloyd) ने भी किताब पढ़ने के बाद अयूब की जमकर तारीफ की थी. बता दें कि अयूब ने साउथ अफ्रीका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली है. अयूब ने अपने करियर में सिर्फ 17 मैच खेले, जिनमें 18.41 के बेहतरीन औसत से 53 विकेट झटके थे. अयूब ने ट्रांसवाल टीम के लिए क्रिकेट खेली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










