
Hindi Diwas Wishes 2022: इन खास मैसेज से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
AajTak
Hindi Diwas 2022 Wishes: हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने साल 1949 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को खास मैसेज के जरिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
Hindi Diwas Quotes, Messages, Wishes: हिंदी साहित्य और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं, और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिजनों को खास मैसेज के जरिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
> हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
>है भारत की आशा हिंदी, है भारत की भाषा हिंदी हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
>हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है तो आइए हिंदी बोलें, हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










