
Himachal Crime: ढाबे के मालिक पर फायरिंग करने वाले दो बाइक सवार हमलावर गिरफ्तार, यूपी से है कनेक्शन
AajTak
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोका तो उन्होंने गोलियां चला दीं और इसके बाद नकदी और एक एलईडी टीवी लेकर मौके से भाग गए. इस घटना में प्रदीप गुलेरिया घायल हो गए.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक ढाबा मालिक पर गोलीबारी के मामले में अब जाकर पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने कुछ दिनों बाद ढाबा संचालक पर गोली चलाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
यह वारदात बीते शुक्रवार रात की है, जब दोनों आरोपी ढाबे पर पहुंचे और खाना पैक करने का ऑर्डर दिया. पुलिस ने बताया कि जब मालिक प्रदीप गुलेरिया खाना बना रहे थे, तो उन्होंने आरोपियों को काउंटर से नकदी चुराने की कोशिश करते देखा.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों को रोका तो उन्होंने गोलियां चला दीं और इसके बाद नकदी और एक एलईडी टीवी लेकर मौके से भाग गए. इस घटना में प्रदीप गुलेरिया घायल हो गए.
इस मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) और चार अन्य टीमों का गठन किया गया और पुलिस ने विभिन्न स्थानों से फुटेज और अपराध स्थल से एकत्र किए गए डंप डेटा के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अजमल और आजम के रूप में हुई है. सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 307 (चोरी), 3(5) (संयुक्त आपराधिक दायित्व) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी भाई हैं और मंडी जिले के बल्ह इलाके में किराएदार के तौर पर रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि वे दोनों एल्युमिनियम फिटर का काम करते थे. घायल ढाबा मालिक नेता विपक्ष का सहपाठी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









