
Heart Day 2025: दिमाग को रखेंगे शांत तो दिल भी रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये हेल्दी आदतें
AajTak
यह बात हम सभी ने सुनी है कि हमारी मेंटल हेल्थ हमारी फिजिकल हेल्थ से जुड़ी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके दिल की सेहत का भी आपके दिमाग से कनेक्शन होता है. वास्तव में पिछले कुछ सालों में हुईं कई रिसर्च यह बताती हैं कि खराब मानसिक स्वास्थ्य दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है.
भारत में कहावत है कि चिंता चिता समान होती है. हालांकि यह काफी पुरानी है लेकिन विज्ञान इसे आज के समय में बहुत प्रासंगिक मानता है. चिंता को इंग्लिश में Anxiety कहते हैं जो आजकल काफी सामान्य और बढ़ती हुई समस्या है. चाहे वह काम का दबाव हो, इकॉनमिक क्राइसिस या फिर व्यक्तिगत चुनौतियां, हमारा मन अक्सर ऐसा महसूस करता है जैसे वह लगातार दौड़ रहा हो. थोड़ी चिंता-फिक्र होना सामान्य है लेकिन लगातार होने वाली एंजाइटी हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, खासकर हमारे दिल पर. इसलिए हर किसी को मेंटल हेल्थ को गंभीरता से लेना चाहिए.
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन तनाव और चिंता को दिल की बीमारियों के इनडायरेक्ट कारणों में गिनता है. हालांकि आपके मन को शांत करने और साथ ही दिल की रक्षा करने के कुछ आसान तरीके भी मौजूद हैं. इनमें एक तरीका है माइंडफुलनेस. ध्यान से जुड़ी यह पुरानी तकनीक, चिंता कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए असरदार उपाय के रूप में पॉपुलर हो रही है.
दिल को स्वस्थ रखने के लिए माइंडफुलनेस टिप्स हम अपनी रोज के जीवन में माइंडफुलनेस को कैसे शामिल कर सकते हैं, यहां उसके कुछ आसान टिप्स बताए गए हैं.
1. ध्यान से सांस लें सांस लेना माइंडफुलनेस के सबसे सरल और सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है. चिंता के दौरान हमारी सांस अक्सर धीमी या तेज हो जाती है जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अपनी सांस को धीमा करने से शरीर का 'रेस्ट एंड डाइजेस्ट' रिस्पॉन्स सक्रिय होता है.
इसके लिए सबसे पहले आराम से बैठें, अपनी आंखें बंद करें और नाक से 1 से 4 गिनते हुए गहरी सांस लें. एक पल के लिए रोकें, फिर 1 से 6 गिनते हुए धीरे-धीरे मुंह से सांस बाहर निकालें. इसे पांच मिनट तक दोहराएं, खासकर चिंता के समय. समय के साथ यह अभ्यास न केवल आपके मन को शांत करेगा बल्कि आपके हृदय प्रणाली को तनाव से बेहतर तरीके से निपटने में भी मदद करेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









