
Headphones ने बिगाड़ी हालत, रात भर लगाकर रखती थी महिला, मिला जिंदगी भर का जख्म
AajTak
चीन से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को रोज रात में हेडफोन में म्यूजिक सुनने की आदती थी. वह म्यूजिक चलाकर सो जाती थी और सारी रात उसके कान में गाना बजता था. वह लगभग दो सालों से लगातार ऐसा कर रही थी. इसका बुरा नतीजा उसे भुगतना पड़ा.
दुनिया में बहुत से लोगों को हेडफोन लगाकर गाने सुनना बहुत पसंद होता है. कई लोग तो इस हद तक इस चीज के आदी होते हैं कि वे बिना हेडफोन या ईयरफोन के घर से तक नहीं निकलते. सफर दूर का हो या दफ्तर तक का ऐसे लोग बिना हेडफोन के एक पल नहीं रहना चाहते. लेकिन यही आदत किसी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ ही हुआ.
दो सालों से हर रात हेडफोन लगाकर सोती थी
चीन की एक महिला को रोज रात में हेडफोन में म्यूजिक सुनने की आदती थी. वह म्यूजिक चलाकर सो जाती थी और सारी रात उसके कान में गाना बजता था. वह लगभग दो सालों से लगातार ऐसा कर रही थी. शेडोंग की रहने वाली वांग लोकल फर्म में सेक्रेटरी के रूप में काम करती है. हाल में उसे सुनने में दिक्कत होने लगी तो वह डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंची. यहां उसे पता लगा कि बाएं कान में उसे परमानेंट न्यूरोलॉजिकल हीयरिंग डेमेज हो गया है.
महिला ने कथित तौर पर अपने डॉक्टर को बताया- 'जब मैं कॉलेज में थी, मुझे म्यूजिक सुनते हुए सो जाना पसंद था. एक बार जब मैंने इसे सुनना शुरू किया तो मैं पूरी रात हेडफोन लगाकर सोने लगी. यह एक आदत बन गई थी और मैं लगभग दो साल से ऐसा कर रही हूं.
कानों को लंबे समय तक शोर देना मुसीबत
अस्पताल में ओटोलरींगोलॉजी विभाग के निदेशक ली ताओ ने चीनी अखबार द पेपर को बताया कि वांग की सुनने की दिक्कत संभवत: उस म्यूजिक के कारण हुई जो वह हर रात सुनती थी. हालांकि वॉल्यूम कम होता था लेकिन फिर भी कानों को लंबे समय तक शोर का सामना करना पड़ा जिससे ये सब हो गया.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











