
Harley-Davidson के शौकीनों के लिए गुड न्यूज़! कंपनी ला रही है सस्ती बाइक 'Sprint', कीमत होगी इतनी
AajTak
Harley-Davidson Sprint: हार्ले-डेविडसन के सीईओ जोचेन ज़िट्ज़ ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि, स्प्रिंट पर 2021 से काम चल रहा है. ऐसा पहली बार नहीं है जब हार्ले डेविडसन किफायती बाइक सेग्मेंट में उतर रहा है, इससे पहले साल 2014 में कंपनी ने स्ट्रीट 750 को भारत में पेश किया था.
हार्ले-डेविडसन के शौकीनों के लिए अच्छी ख़बर है. अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो में एक नई मोटरसाइकिल को शामिल करने की तैयारी में है. कंपनी ने पुष्टि की है कि 2026 में लॉन्च होने वाली यह नई बाइक 'स्प्रिंट' (Sprint) नाम से पेश की जाएगी और यह एक किफायती एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल होगी.
हार्ले-डेविडसन के सीईओ जोचेन ज़िट्ज़ ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि, स्प्रिंट पर 2021 से काम चल रहा है. हालाँकि ब्रांड ने अभी तक मोटरसाइकिल को पेश किए जाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस साल इटली के मिलान शहर में आयोजित होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में इस बाइक को शोकेस किया जा सकता है.
हार्ले-डेविडसन की हालिया इन्वेस्टर्स मीटिंग के दौरान, हार्ले-डेविडसन के प्रमुख ने यह भी कहा कि यह एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल ब्रांड के लेगेसी और इमोशन से प्रेरित होगी. यह अपनी अन्य मोटरसाइकिलों की तरह ही पावरफुल भी होगी. कीमत के बारे में बात करते हुए, जोचेन ज़िट्ज़ ने पुष्टि की कि कंपनी नई स्प्रिंट मोटरसाइकिल को 6,000 अमेरिकी डॉलर से कम (तकरीबन 5.23 लाख रुपये) कीमत पर लाने की योजना बना रही है.
दरअसल, हार्ले-डेविडसन अपनी इस बाइक के जरिए उस सेग्मेंट में भी उतरने के प्रयास में है जहां कंपनी की मौजूदगी नहीं है. इस नई बाइक से कंपनी को बेहतर मुनाफे की भी उम्मीद है. हालांकि अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता के लिए ऐसा पहली बार नहीं है जब वो किफायती सेगमेंट में प्रवेश करना चाह रहा है. स्ट्रीट 750 को भारत में 2014 में ऐसे ही रणनीति के साथ लॉन्च किया गया था, हालाँकि, बिक्री के मामले में ये बाइक कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी थी.
जहां तक हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट मोटरसाइकिल के डिटेल्स की बात है तो अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन उम्मीद है कि ब्रांड इसे युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन करेगा. इसके अलावा कंपनी के हाई-एंड बाइक्स के मुकाबले इसमें फीचर्स को भी थोड़ा कम किया जा सकता है, ताकि इसकी कीमत को कम से कम रखा जा सके.
कंपनी तकरीबन 4 सालों से हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट पर काम कर रही है और अब ये बाइक लगभग फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, अगले साल तक इसे बिक्री के लिए बाजार में उतारा जा सकता है. ख़बर ये भी है कि, हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट मोटरसाइकिल के साथ-साथ एक और बाइक को भी पेश करने की योजना बना रहा है, हालांकि अभी इसके नाम का खुलासा नहीं हो सका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











