
H-1B वीजा प्रोग्राम खत्म क्यों करना चाहते हैं विवेक रामास्वामी? बताई ये वजह
AajTak
विवेक रामास्वामी अगर 2024 में अमेरिका के अंदर होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह H-1B वीजा प्रोग्राम को खत्म कर देंगे. उन्होंने इसमें कई खामियां बताते हुए कहा कि इस प्रोग्राम से सिर्फ कंपनियों को फायदा होता है और कर्मचारी गिरमिटिया बन जाते हैं.
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं. इस दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विवेक रामास्वामी ने भी दावेदारी जताई है. रामास्वामी (38) खुद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए सीधे-साधे, सच बोलने वाले और जबरदस्त बहस करने वाले नेता के रूप में पेश कर रहे हैं. रामास्वामी ने हाल ही में H-1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने की वकालत की है. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने H-1B वीजा को 'गिरमिटिया' करार दिया है.
दरअसल, गिरमिटिया शभ्द अंग्रेजी के शब्द एग्रीमेंट के अपभ्रंश गिरमिट से आया है. जिस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था, तब कागज पर अंगूठे का निशान लगवाकर हर साल हजारों मजदूरों को अफ्रीका और दूसरे देश भेज दिया जाता था. इन मजदूरों को 'गिरमिट' कहा जाता था. इस आधार पर ही यह मजदूर गिरमिटिया कहलाते थे. विवेक रामास्वामी ने H-1B वीजा प्रोग्राम को गिरमिटिया करार देते हुए लॉटरी-आधारित वीजा प्रणाली को खत्म करने की कसम खाई है. राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर उन्होंने मेरिटोक्रेटिव (मैरिट) आधार पर लोगों को वीजा देने की पॉलिसी शुरू करने का ऐलान भी किया है.
भारत-चीन से जाते हैं सबसे ज्यादा कर्मचारी
H-1B वीजा के जरिए ही भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स बड़ी तादाद में काम करने के लिए अमेरिका जाते हैं. यह एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जिसके जरिए अमेरिकी कंपनियों को यह अधिकार मिलता है कि वह विदेशी श्रमिकों को नौकरियां दे सकती हैं. इस वीजा प्रोग्राम के जरिए अमेरिका की बड़ी तकनीकी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती है.
29 बार रामास्वामी ने भी किया इस्तेमाल
रामास्वामी ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद इस 29 बार इस वीजा प्रोग्राम का इस्तेमाल किया है. 2018 से 2023 तक उनकी कंपनी रोइवंत साइंसेज ने H-1B वीजा के तहत कई आवेदन किए. इसमें से 9 आवेदनों को मंजूरी दी गई. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वह अपनी इस बात पर अडिग हैं कि H-1B वीजा प्रोग्राम ठीक नहीं है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.







