
Gyanvapi: 1000 फोटो, कई घंटों का वीडियो... कोर्ट कमिश्नर ने 12 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी
AajTak
सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमने पूरी रात जागकर रिपोर्ट तैयार की. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार करते वक्त हर पहलु का ध्यान रखा गया है. तक़रीबन 1000 से ऊपर फोटो हैं, कई घंटे की वीडियो फुटेज हैं.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट के स्पेशल कमिश्नर विशाल सिंह अपनी सर्वे रिपोर्ट आज दाखिल कर दी है. 12 पन्नों की यह रिपोर्ट 14 से 16 मई के बीच हुए सर्वे को लेकर है. सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में रिपोर्ट जमा करने से पहले कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने आजतक से खास बातचीत की थी और कहा था कि हमने बहुत मेहनत करके रिपोर्ट तैयार की है.
वहीं, आजतक से बातचीत के दौरान सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आज कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर दी गई है. उन्होंने बताया कि कुल 12 पन्नों की रिपोर्ट है, अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करने में उन्होंने और विशाल सिंह ने काफी मेहनत की है. हालांकि रिपोर्ट में क्या है? इस सवाल का जवाब न तो विशाल सिंह ने दिया और न ही अजय प्रताप सिंह ने.
1000 फोटो और कई घंटे के वीडियो देखकर बनी रिपोर्ट
रिपोर्ट सौंपने से थोड़ी देर पहले सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा था कि हमने पूरी रात जागकर रिपोर्ट तैयार की. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार करते वक्त हर पहलु का ध्यान रखा गया है. तक़रीबन 1000 से ऊपर फोटो हैं, कई घंटे की वीडियो फुटेज हैं. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अजय मिश्र द्वारा जो रिपोर्ट पेश की गई है, उसके बिन्दुओं को भी शामिल किया जायेगा.
अजय प्रताप सिंह ने पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्र को हटाए जाने पर भी दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी कमी महसूस हो रही है. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम आज रिपोर्ट सौंप देंगे, इसके बाद कोर्ट इसको देखेगी और फिर जो भी आदेश करेगी, हम उसका पालन करेंगे. हालांकि उन्होंने रिपोर्ट पर कुछ भी कमेंट करने से इनकार कर दिया.
अजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट में क्या है?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









