
GST 2.0 कल से होगा लागू... छठ पूजा सामग्री होगी सस्ती, बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर!
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस सुधार को लागू करना भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि यह कदम बिहार के मतदाताओं को लुभाने में मदद करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छठ पूजा का व्यापक प्रभाव है.
जीएसटी रिफॉर्म्स कल (22 सितंबर) से लागू होने वाले हैं, जिसके तहत रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी होगी. इसका बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. यह सुधार बिहार के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार, छठ पूजा, और दिवाली के ठीक पहले आया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खुशियों का डबल धमाका' करार दिया है.
नए जीएसटी दरों से मां दुर्गा की मूर्तियों और छठ पूजा के लिए अन्य सामग्री, जैसे सूप, दउरा, और पूजन सामग्री सस्ती होने की पूरी संभावना है. इससे श्रद्धालुओं को अपनी धार्मिक तैयारियों में आसानी होगी. छठ पूजा और दिवाली के दौरान कई वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती से लोग अधिक खरीदारी कर सकेंगे, जिससे त्योहारी मौसम में बाजारों में रौनक बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: GST रिफॉर्म, स्वदेशी अभियान और 'नागरिक देव भव:' का मंत्र... पीएम मोदी ने रखा नए और आत्मनिर्भर भारत का ब्लू प्रिंट
रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती
रोजमर्रा और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में कमी से बिहार में आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो चुनावी माहौल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मतदाताओं, खासकर ग्रामीण और मध्यम वर्ग के बीच सकारात्मक संदेश दे सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'जीएसटी 2.0 न केवल आम लोगों की जेब पर बोझ कम करेगा, बल्कि यह छठ और दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों को और खास बनाएगा. यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है.' बिहार में छठ पूजा का विशेष महत्व है, और पूजा सामग्री की कीमतों में कमी से लाखों श्रद्धालुओं को लाभ होगा. स्थानीय व्यापारियों ने भी इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि इससे त्योहारी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







