
Ground Report: लखनऊ में शिक्षा का मंदिर या शिक्षा का अवैध अड्डा, तहखानों में दांव पर लगी जिंदगी
AajTak
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान के बेसमेंंट में हुई घटना के बाद यूपी सरकार ने भी बने हुए या निर्माणाधीन बेसमेंट की जांच करने के आदेश दे दिए हैं. आज तक ने नवल किशोर रोड पहुंच पड़ताल कि तो पाया चाहे कोचिंग हों या पीजी सभी अवैध तरीके से धड़ल्ले से चल रहे हैं.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना में कई परिवारों के चिराग सिस्टम की खराबी ने बुझा दिए हैं, तो वहीं राजधानी लखनऊ में भी हालात बहुत अलग नहीं हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर की तर्ज पर लखनऊ के नवल किशोर रोड पर स्थित असंख्य अवैध कोचिंग और पीजी स्थापित हैं जहां हर दिन मासूम बच्चों की जान दांव पर लगी रहती है. इस घटना से चेती यूपी सरकार ने भी अब बने हुए या निर्माणाधीन बेसमेंट की जांच करने के आदेश दे दिए हैं. आज तक ने नवल किशोर रोड पहुंचकर पड़ताल की तो पाया चाहे कोचिंग हों या पीजी सभी अवैध तरीके से धड़ल्ले से चल रहे हैं.
बेसमेंट में चल रही NEET कोचिंग
सबसे पहले आपको लेकर चलते हैं एक बेसमेंट में बनी neet कोचिंग में, जहां आकर आपको ऐसा लगेगा कैसे किसी खंडहर में आ गए हों. इतना ही नहीं इस कोचिंग के अंदर आने के रास्ते में ही एक लटकता हुआ बिजली का तार है जो बारिश के महीने में बच्चों के लिए मौत की दावत से कम नहीं है. यहां बेसमेंट में कोचिंग चल रही है और बाहर जाने का केवल एक ही एग्जिट है और अंदर घुटन जैसा माहौल है. अगर बिजली चली जाए तो सांस फूल जाएगी. वहीं, यहां जो सीढ़ियों बनी हैं वह इतनी पतली है की एक बार केवल दो बचे ऊपर या नीचे आ सकते हैं, यानी कभी अगर आग लगी या पानी भरा तो भगदड़ में भी जान जाने का खतरा है.
संकरी गलियों में बने हैं कोचिंंग सेंटर्स
थोड़ा और आगे बढ़ने पर एक पतली से गली है, जो महज 10m की चौड़ाई की है, जहां एक कार भी नही जा सकती और इसी गलियों के मकड़जाल के बीच बनी है तमाम कोचिंग और फिर पीजी हॉस्टल. इस गली में बनी कोचिंग या पीजी में अगर आग लग जाए तो एक फायर टेंडर भी अंदर नहीं आ सकता.
थोड़ा आगे बढ़ने पर पीजी हैं जिनके हालात और भी खस्ताहाल है. यहां सीलन दीमक गंदगी क्या नहीं है. बच्चे कहते हैं कि यहां हालात बहुत खराब हैं, जीना मुश्किल है. कमरों के बाहर तक तार लटके हुए हैं. बारिश में करंट न लगे इसलिए सस्ता जुगाड के नाम पर गत्ता लगाया हुआ है, एक गत्ता बच्चों की सुरक्षा का मानक बना हुआ है. यह हैं यहां के सूरत ए हाल, कि अगर आप यहां चलें तो आपके सिर से गले से कंधे से खतरनाक बिजली के तार टकरा जाएंगे और ऊपर से सीवर और एसी से टपकता हुआ पानी है. लड़कियों के हॉस्टल के बाहर तो आलू और प्याज की बोरियां रखी हुई हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











