
Ground Report: बाथरूम से छोटा कमरा, चारों तरफ लुटेरा सिस्टम... ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC छात्र बिता रहे नर्क जैसा जीवन
AajTak
ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र बाथरूम से भी छोटे कमरे का 10 से 15 हजार रुपये महीने का किराया देते हैं. इन जगहों पर छात्रों से बिजली और पानी का भी दोगुना बिल वसूला जाता है. इसके अलावा जिस कोचिंग सेंटर में ये छात्र जाते हैं, वहां कम से कम दो लाख रुपये की फीस है. और उनमें भी ज्यादातर में अवैध निर्माण किया गया है. एक-एक क्लास में 300 से 400 छात्र होते हैं.
दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद नगर निगम का लगातार एक्शन जारी है. मंगलवार को भी कुल 9 कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील किए गए. इससे पहले 19 सेंटर्स को सील किया गया था. साथ ही एमसीडी ने कई अवैध संस्थानों पर नोटिस चस्पा किया है और इलाके से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है. लेकिन यहां UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र नर्क जैसा जीवन बिता रहे हैं. यानी भविष्य के ये सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार के पानी में डूब चुकी ओल्ड राजेंद्र नगर जैसी जगहों पर अग्निपरीक्षा देते हुए इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.
आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट में सोमवार को भी दिखाया गया था कि ये छात्र यहां घर के बाथरूम से भी छोटे कमरे का 10 से 15 हजार रुपये महीने का किराया देते हैं, जबकि इस तरह के ज्यादातर Paying Guest वाले कमरे गैर-कानूनी हैं. इनमें ना तो फायर का NOC है, ना MCD का लाइसेंस है. साथ ही इन जगहों पर छात्रों से बिजली और पानी का भी दोगुना बिल वसूला जाता है. इसके अलावा जिस कोचिंग सेंटर में ये छात्र जाते हैं, वहां कम से कम दो लाख रुपये की फीस है. और उनमें भी ज्यादातर में अवैध निर्माण किया गया है. एक-एक क्लास में 300 से 400 छात्र होते हैं और हर छात्र को पढ़ाई करने के लिए अलग से प्राइवेट लाइब्रेरी ज्वाइन करनी होती है और ये लाइब्रेरी भी अवैध बेसमेंट में बनी हुई हैं, जहां छात्रों की जान खतरे में रहती है.
सिर से पैर तक भ्रष्टाचार के पानी में डूबी कोचिंग इंडस्ट्री
इतना ही नहीं, जब ये छात्र खाना खाने के लिए ढाबों पर जाते हैं तो वहां भी इनसे मुंह मांगा पैसा लिया जाता है. बदले में इन्हें घटिया और बासी खाना दिया जाता है. सोचिए ये कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि हमारे देश में भविष्य के IAS अधिकारी, जो आगे चलकर देश की व्यवस्था चलाएंगे, आज वो इस भ्रष्ट और अमानवीय स्थिति में जिंदगी के कई वर्ष बिताकर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. इनमें से भी 0.08 प्रतिशत छात्र पास हो जाते हैं और 99.92 प्रतिशत छात्र कभी भी IAS नहीं बन पाते. लेकिन वो जीवनभर ये जरूर याद रखते हैं कि शिक्षा का ये उद्योग, हजारों करोड़ की ये कोचिंग इंडस्ट्री, सिर से पैर तक भ्रष्टाचार के पानी में डूबी हुई है.
हादसे के बाद उठ रहे तमाम सवाल
ऐसे में कई सवाल भी उठते हैं. जैसे कि इस इलाके में सैकड़ों कोचिंग सेंटर्स बेसमेंट में बच्चों को कैसे पढ़ा रहे हैं? जबकि इन बेसमेंट में उन्हें सिर्फ सामान को स्टोर करने की या कार पार्किंग बनाने की अनुमति है. इसका मतलब ये हुआ कि MCD और स्थानीय प्रशासन रिश्वत लेकर इन बच्चों की जान खतरे में डाल रहा है. दूसरा सवाल ये है कि PG चलाने वाले लोग अपने घरों में अवैध निर्माण करके ये Hostels कैसे चला रहे हैं?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










