
Greta Thunberg का नया अवतार आया सामने, लाइव कंसर्ट में जमकर नाचीं पर्यावरण कार्यकर्ता
AajTak
मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता स्वीड़न की ग्रेटा थनबर्ग का कल नया अवतार सामने आया. स्टॉकहोम में क्लाइमेट लाइव कंसर्ट के दौरान ठुमका लगाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया. पर्यावरण के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं में ग्रेटा थनबर्ग पूरी दुनिया में लोकप्रिय में हैं. महज पंद्रह साल की उम्र में साल 2018 में ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए स्वीडिश संसद के बाहर हर शुक्रवार धरना देना शुरू किया था. उन्हीं से प्रेरित होकर Fridays For Future मुहिम की शुरुआत हुई. अगले साल यानी सितंबर 2019 में यूएन में अपने भाषण से वो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गईं. देखें ग्रेटा थनबर्ग के लाइव कॉन्सर्ट का ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











