
GPSC New Chariman: कौन हैं IPS हसमुख पटेल, जो संभालेंगे गुजरात लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद
AajTak
IPS हसमुख पटेल का मूल निवास बनासकांठा जिले में है और वह 1993 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी हैं. पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने प्रोहिबिशन, सूरत, पोरबंदर, वलसाड और भावनगर रेलवे में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं.
गुजरात लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में आईपीएस अधिकारी हसमुख पटेल को नियुक्त किया गया है, जिनका चयन नलिन उपाध्याय के कार्यकाल समाप्ति के बाद हुआ है. हसमुख पटेल 1993 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं.
पेपर लीक से निपटने वाले IPS अधिकारी
पिछले साल, हसमुख पटेल ने गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए पेपर लीक जैसी चुनौतियों का सामना किया और भर्ती परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया. इसके अलावा, उन्होंने LRD (लोक रक्षक दल) की परीक्षा भी अच्छे तरीके से आयोजित की. उनकी मेहनत और ईमानदार कार्यशैली ने उम्मीदवारों का भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास फिर से कायम किया, जिससे वे एक कुशल और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में सराहे जा रहे हैं.
11 नवंबर से संभालेंगे GPSC चेयरमेन का पद
आईपीएस अधिकारी हसमुख पटेल, जो वर्तमान में गुजरात पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं उन्हें गुजरात पुलिस महकमे के सबसे भरोसेमंद और प्रामाणिक अधिकारियों में गिना जाता है. हसमुख पटेल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह 11 नवंबर से गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) का कार्यभार संभालेंगे. यह उनके लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सरकार ने सौंपा है.
इस बैच के IPS हैं हसमुख पटेल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










