
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा इन चीजों के बिना रह जाती है अधूरी, नोट कर लें पूरी सामग्री
AajTak
Govardhan Puja 2025: इस बार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को की जाएगी. इस पर्व को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. वहीं, यह पूजा कुछ खास सामग्री के बिना अधूरी रह जाती है. तो चलिए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा में किस सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए.
Govardhan Puja 2025: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विधान बताया गया है. गोवर्धन पूजन का यह पर्व सीधा सीधा प्रकृति से संबंधित है. दरअसल, इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत की उपासना करके लोग उन्हें धन्यवाद करते हैं. लेकिन, इनकी पूजा में कुछ विशेष चीजों और सामग्री का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस सामग्री से गोवर्धन पूजा पूर्ण होगी.
गोवर्धन पूजा सामग्री लिस्ट (Govardhan Puja Samagri list)
गोबर, गोमूत्र या गंगाजल, दीपक और रुई की बाती, घी और तेल, फूल और माला, तुलसी दल, चावल (अक्षत), दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, नैवेद्य या प्रसाद, धूप, कपूर, अगरबत्ती, नए वस्त्र और शंख या घंटी आदि.
अन्नकूट बनाने की सामग्री लिस्ट (Annakut Samagri list)
गोवर्धन पूजा में अन्नकूट को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसके बाद गोवर्धन पर्वत की पूजा अधूरी मानी जाती है. अन्नकूट में 56 प्रकार के अन्न और सब्जियों से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है. अन्नकूट का अर्थ होता है- अन्न का समूह.
इस दिन घरों में विशेष रूप से मौसमी सब्जियां जैसे कद्दू, आलू, लौकी, बैंगन आदि पकाई जाती हैं और दाल, चावल, रोटी, रायता, चटनी, मिठाई और खीर जैसी चीजें भी बनाई जाती हैं. यह सारा भोजन घी या तेल में सात्विक ढंग से तैयार किया जाता है. फिर, पीतल के थाल में 56 तरह के व्यंजन सजाकर भगवान को अर्पित किया जाता है. हर थाली में तुलसी का पत्ता जरूर रखा जाता है क्योंकि इसे भगवान को भोग लगाने का सबसे शुद्ध प्रतीक माना गया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









