
Google CEO ऑफिस में घुसी पुलिस, कई लोग हुए गिरफ्तार, क्या है गाजा-इजरायल कनेक्शन?
AajTak
Google के कर्मचारियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. ये कर्मचारी कंपनी के न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस में प्रोटेस्ट कर रहे थे, उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की है. दरअसल, कंपनी इजरायल की सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसके खिलाफ कर्मचारियों ने प्रोटेक्ट करना शुरू किया और 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Google के कर्मचारियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. ये कर्मचारी कंपनी के न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में प्रोटेस्ट कर रहे थे, उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी इजरायल सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है. इसके बाद 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसकी जानकारी प्रदर्शनकारियों के प्रवक्ता ने दी.
दरअसल, इजरायल और गाजा के बीच युद्ध जारी है. ऐसे में Google ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को दावा है कि अमेरिकी टेक कंपनियां इजरायल सरकार का समर्थन कर रही हैं. युद्ध के बीच में किसी एक देश को टेक्नोलॉजी देना सही है क्या?
प्रदर्शनकारियों के स्पोक्सपर्सन जेन चुंग ने बताया कि दोनों ऑफिस से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक प्रदर्शनकारी ने वीडियो को रिकॉर्ड किया और उस वीडियो को शेयर किया. वीडियो में दिखाया है कि पुलिस न्यूयॉर्क स्थित गूगल के ऑफिस में आई और प्रदर्शनकारियों को शांत रहने को कहा, इसके बाद उन्हें ऑफिस में से जाने को कहा. ऐसा करने पर उन्हें हिरासत में लेने को भी कहा. इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो उन्हें हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें: गूगल ने पेश किया AI टूल Google Vids, आपके लिखते ही 'जादू' की तरह बनेगा वीडियो
Google के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. साथ ही जिन कर्मचारियों ने दूसरे कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है, उनके खिलाफ कंपनी एक्शन लेगी.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किए दो नए 5G फोन, 50MP का सेल्फी कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










